फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ahmedpur's celebration making Haryana's name shine in archery

Sirsa News: तीरंदाजी में हरियाणा का नाम चमका रहा अहमदपुर का जश्न

Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ahmedpur's celebration making Haryana's name shine in archery
बडागुढ़ा। कहावत है कि जिनके इरादे मजबूत होते हैं वे हर मैदान फतेह कर लेते हैं। ऐसे ही मजबूत इरादे के साथ मैदान में उतरा जश्न कंबोज हरियाणा के लिए खेलते हुए नेशनल व सीनियर नेशनल लेवल पर 18 मेडल जीत चुका है। जश्न की इरादा है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

गांव अहमदपुर निवासी 21 वर्षीय जश्न कंबोज फिलहाल 12वीं के बाद बीपीईएस की तैयारी करने के साथ-साथ तीरंदाजी के क्षेत्र में भी मजबूत इरादे के साथ लक्ष्य पर निशाना साध रहा है। जश्न फिलहाल जालंधर स्थित एलपीयू में बीपीईएस की तैयारी कर रहा है। कक्षा 8वीं से उसने अपना तीरंदाजी का सफर शुरू किया था।
विज्ञापन

उपलब्धियां :-

-वर्ष 2016 में झारखंड में हुए नेशनल गेम्स में रजत पदक।

-वर्ष 2018 में गोवा में हुए नेशनल गेम्स में रजत पदक।

-वर्ष 2019 में तमिलनाडु में हुए नेशनल गेम्स में 1 गोल्ड व 4 रजत पदक।

-वर्ष 2021 में अमृतसर में नेशनल गेम्स में 4 रजत पदक।

-अक्टूबर 2021 में झारखंड में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक।

-मार्च 2022 में जम्मू में हुए सीनियर नेशनल गेम्स में एलपीयू की टीम में खेलकर कांस्य पदक।

-दिसंबर 2022 में बठिंडा में हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक।

-मई 2023 में लखनऊ में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक।

-दिसंबर 2023 को पटियाला में हुए नेशनल गेम्स मेंं टीम में खेलते हुए रजत व कांस्य पदक।

-फरवरी 2024 में शिलोंग (मेघालय) में हुए नेशनल गेम्स में टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed