{"_id":"67630fe15bfbaeb2a0009108","slug":"agriculture-department-will-provide-48-weeks-training-to-10th-pass-youth-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130183-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 10वीं पास युवाओं को कृषि विभाग देगा खाद-बीज व दवाई बेचने का डिप्लोमा, 48 सप्ताह का दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 10वीं पास युवाओं को कृषि विभाग देगा खाद-बीज व दवाई बेचने का डिप्लोमा, 48 सप्ताह का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अब जिले के 10वीं पास युवाओं को भी बीज, खाद, दवाई बेचने का डिप्लोमा देगा। इसके लिए युवाओं को कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। इसके बाद एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से जिले में ही आवेदकों को 48 सप्ताह का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस कोर्स के एक बैच में 40 आवेदन कर्ता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए इच्छुक युवा को आवेदन और निर्धारित 20 हजार रुपये देने होंगे। उसके बाद ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से संबंधित जिले में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि डिप्लोमा के लिए युवाओं को प्रतिदिन आने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें सप्ताह यानी रविवार के दिन ही दो सेशन लगाने होंगे।
48 दिनों के इस सेशन में युवाओं को विभाग की ओर से 80 विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसमें सब्जी, फूल, गेहूं, धान, कीट, बीज, खाद, दवाई आदि के बाद में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। डिप्लोमा के आधार पर युवा भारत के किसी भी राज्य में बीज, खाद व दवाई बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा के बाद ही युवा को लाइसेंस दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवा को इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फाॅर इनपुट डीलर डिप्लोमा जरूर करना होगा। इसके बाद ही नए व पुराने लाइसेंस रिन्यू हो पाएंगे।
विज्ञापन
नकली खाद बीज की समस्या से मिलेगी निजात
कृषि विभाग का कहना है कि अब तक केवल उन्हीं व्यक्तियों को डिप्लोमा कराया जाता था, जो लोग पहले ही उक्त व्यवसाय को करते आ रहे हैं। लेकिन अब कोई भी 10वीं पास करने के बाद इस डिप्लोमा को हासिल कर सकता है। डिप्लोमा करने वाले युवा को बेहतर जानकारी मिलने से बाजार में नकली खाद-बीज की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बीज, उर्वरक और कीटनाशक दुकान से खरीदता है। ऐसे में जरूरी है कि इस संबंध में उन्हें बुनियादी ज्ञान हो।