फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agriculture department filled 12 samples of manure, seized the records from the shop

कृषि विभाग ने खाद के 12 सैंपल भरे, दुकान से रिकॉर्ड किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department filled 12 samples of manure, seized the records from the shop
डीएपी की कालाबाजारी मामले में दुकान में बैठे किसान नेता । - फोटो : Sirsa
सिरसा/ऐलनाबाद। डीएपी की कालाबाजारी के मामले में दुकान संचालक पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब कृषि विभाग ने डीएपी, एमएपी, एनपीके सहित अन्य सामान के 12 सैंपल भरे हैं। सैंपलों की क्वालिटी रिपोर्ट की जांच करने के बाद दुकानदार पर विभागीय जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही दुकानदार का रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है। बजरंगबली फर्टिलाइजर का मालिक कशिश मौके से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने और राशि की रिकवरी करवाने की मांग को लेकर बीकेई ने दुकान के समक्ष मंगलवार को धरना दे दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने धरने को समाप्त कर दिया। कृषि विभाग की ओर से दुकान से खादों के 12 सैंपल भरे हैं, जिसको लैब में भेजा जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख मीडिया प्रभारी, गुरलाल भंगू, महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, बापू कश्मीर सिंह वैदवाला, प्रकाश ममेरां, हरमीत सिंह मूसली, गागन कुलार, प्रकाश बाना, नगिंदर उमेदपुरा, जगमीत बराड़, गुरजीत कुंभथला, गुरप्रीत जोसन, गुरजंट सेखों कुमथला, प्रीतपाल कुमथला उपस्थित थे।
विज्ञापन

दुकान में मिला इतना स्टॉक
दुकान में 158 डीएपी बैग, 178 एमएपी बैग, 336 सलफर के बैग, 55 एमओपी के बैग, 825 पोटाश के बैग व 90 बैग उज्वल खाद के मिले।
वर्जन
शिकायत के आधार पर फर्टिलाइजर संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई ताराचंद, ऐलनाबाद थाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत पुलिस को देने पर मामला दर्ज हो गया है। अब दुकान से अलग-अलग खाद के 12 सैंपल भरे गए हैं। इसकी क्वालिटी की जांच की जाएगी। खरीद और बेच को लेकर भी दुकान से रिकॉर्ड जब्त किया गया है। जिसकी जांच की जाएगी।
सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed