फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agreement reached on contesting elections on JJP's party symbol, Dr. Ajay Chautala will take the final decision

Sirsa News: जजपा की पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने पर बनी सहमति, डॉ. अजय चौटाला लेंगे अंतिम फैसला

Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached on contesting elections on JJP's party symbol, Dr. Ajay Chautala will take the final decision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश भर के निकाय चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन चुनाव में पार्टी सक्रियता के साथ कार्य करेगी। बैठक के दौरान ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति बनी कि परिषद के चेयरमैन पद पर पार्टी का उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़े। इन तमाम चर्चाओं के बाद अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला पर छोड़ा गया है।

जजपा के पूर्व जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से की। प्रवक्ता ज्याणी ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इन चुनाव से संबंधित आवश्यक सुझाव भी मांगें। विमर्श के बाद निकाय चुनावों में चेयरमैन व पार्षद पद के इच्छुकों से अपना नाम व अन्य आवश्यक जानकारी देने पर सहमति दर्ज की गई। प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि जो भी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला लेंगे। इस अवसर पर जेजेपी जिला कार्यालय प्रभारी हरि सिंह भारी, शगनजीत सिंह गिल, अनिल कासनिया, लक्की चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed