फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agreed on the demands, the contract workers returned to work after ending the strike

मांगों पर बनी सहमति, हड़ताल खत्म कर ठेकारत कर्मचारी काम पर लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Agreed on the demands, the contract workers returned to work after ending the strike
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ बैठक करते एसडीएम जयवीर यादव और अन्य - फोटो : Sirsa
सिरसा। ठेकारत कर्मचारियों की मांगों पर सहमति होने के बाद 10वें दिन हड़ताल समाप्त हो गई। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर एसडीएम जयवीर यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम, चिकित्सक अधीक्षक डॉ. संदीप गुप्ता, गोबिंद कांडा ने नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य मांगे अधिकारियों के समक्ष रखी। इनमें से कई मांगों पर सहमति बन गई तो कई मांगों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मांगों पर विचार करने का फैसला सुनाया गया। जिसके बाद कर्मचारियों मुख्य मांगे पूरी होने की जानकारी धरने पर बैठे कर्मचारियों तक पहुंचा दी। मांगों पर सहमति बनने पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और काम शुरू कर दिया। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने कहा कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्य मांगे मानी गई है। शेष रही मांगों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी विचार करेगी। उनकी मुख्य मांगे पूरी होने के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए है। इस मौके पर जिला प्रधान सुमित्रा, ब्लॉक प्रधान अमित कुमार, भीम सोनी, हेमंत कुमार, सुरेंद्र सैनी, राजवीर, मोनिका, रितु, वंदना, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed