{"_id":"69ac6f51dcbd6f612a001621","slug":"agrasen-colony-people-protested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154272-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अग्रसेन कॉलोनी में पानी के लिए किया प्रदर्शन, ट्यूबवेल पर लगा दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अग्रसेन कॉलोनी में पानी के लिए किया प्रदर्शन, ट्यूबवेल पर लगा दिया ताला
Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलोनी में प्रदर्शन करते हुए लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की अग्रसेन कॉलोनी स्थित गरेवाल बस्ती में पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर शनिवार को वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया और क्षेत्र के ट्यूबवेल पर ताला लगाकर रोष जताया। लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है और पाइप लाइन भी टूटी हुई पड़ी है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
वार्डवासी रितू, सत्य सेठी, पूजा, सुनीता, मंजू, वीणा, अनु, पीयूष, सुषमा, शुभम, यश व रौनक ने बताया कि कॉलोनी में पिछले करीब 6 महीने से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। विभाग की ओर से इसे ठीक करने का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
वार्डवासियों का कहना है कि कई बार दो दिन तक पानी आता है और उसके बाद कई-कई दिन तक सप्लाई बंद रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी की पाइप लाइन भी कई जगह से टूटी हुई है।
विज्ञापन
विभाग ने पाइप को बाहर निकाल कर रख दिया है, लेकिन उसे ठीक करके वापस नहीं लगाया जा रहा। इसके कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और लोगों को साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा।
सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा : निवासियों ने बताया कि कई बार पानी के साथ सीवरेज का गंदा पानी भी मिलकर आ रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गंदे पानी के कारण कई घरों में पीने और घरेलू कामों के लिए पानी का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। विभाग की ओर से कभी कहा जाता है कि ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह नहीं है, तो कभी यह कहकर टाल दिया जाता है कि ट्यूबवेल का समय पूरा हो चुका है।