फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   agitator women births girl on strike site

धरने पर ही महिला मजदूर ने दिया बच्ची को जन्म

Thu, 13 Mar 2014 11:26 PM IST
सिरसा।
सिरसा। Updated Thu, 13 Mar 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
agitator women births girl on strike site
उपायुक्त कार्यालय के सामने भट्ठा मजदूरों के अनशनस्थल पर एक धरनारत गर्भवती महिला ने सोमवार रात बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मौके पर आई गाड़ी में जच्चा-बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार कोे महिला फिर से अपने नवजात बच्ची को लेकर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


वहीं, मजदूरों का कहना है कि प्रशासन और भट्ठा मालिक उनकी बात नहीं सुन रहे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, वे धरने पर बैठे रहेंगे। जिलेभर के ईंट भट्ठा मजदूर लगभग दस दिन से लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन


कुछ मजदूरों ने अपने परिवार के साथ लघु सचिवालय में ही डेरा डाला हुआ है। दस मार्च की रात को धरनारत मजदूर सितारा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। सितारा देवी के पति तसुब्बर ने बताया कि रात को कोई भी सहायता नहीं करने आया। साथी मजदूर महिलाओं की सहायता से अनशनस्थल पर उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के जन्म के बाद एक गाड़ी आई जिसमें बैठकर वह पत्नी को अस्पताल में ले गया। तसुब्बर गांव रंगड़ी स्थित ईंट भट्ठे में काम करता है और उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर का निवासी है।

प्रशासन ने नहीं दिया बिल्कुल ध्यान
ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के नेता कामरेड रमेश ने कहा कि दस दिन से मजदूर धरने पर बैठेे हैं, लेकिन कोई अधिकारी और भट्ठा मालिक झांकने तक नहीं आया। यदि ऐसा होता तो उन्हें पता होता कि एक गर्भवती महिला धरने पर बैठी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाने का प्रयास किया जाता। यह प्रशासन और भट्ठा मालिकों का अमानवीय रूप दिखाता है। मजदूर मूलभूत सुविधाएं ही मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं दी जा रही।


वार्ता हो चुकी है विफल
बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियाें और भट्ठा संचालकों की बैठक में बात सिरे नहीं चढ़ पाई। भट्ठा संचालकों ने मजदूरों की सभी बातों पर सहमति नहीं प्रदान र्की। इंट भट्ठा एसोसिएशन के जोनल प्रधान भीम झूंथरा का कहना है कि वे सर्भी इंट भट्ठों पर सुविधाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में वे कुछ नहीं कर पाते। भट्ठा मालिकों की जल्द ही दोबारा बैठक होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed