{"_id":"576af0984f1c1b9172b48ee4","slug":"aggitation-in-sirsa-aggitaion-against-govt-aggitation-by-electricians-sirsa-rania-elenabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद में गरजे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद में गरजे बिजली कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब डिवीजनों का निजीकरण किए जाने के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, चोपटा और डबवाली में प्रदर्शन कर निगम व सरकार केखिलाफ नारेबाजी की। साथ ऐलान किया कि 26 जून को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगाें के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा पावर यूटिलिटी तालमेल कमेटी की एक बैठक स्थानीय बिजलीघर में कमेटी के जिला प्रधान बलजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह कटारिया व पवन कुमार चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित थे। राणा ने कहा कि तालमेल कमेटी द्वारा आगामी 26 जून को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांग के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में विभाग के तानाशाह अफसर के रवैये पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा इन अफसर बारे मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देने बारे सर्वसम्मति बनाई गई। बैठक में देसराज सरोय, रामकुमार रंगा व पवन कुमार चौधरी ने विचार रखे। तालमेल कमेटी के प्रांतीय प्रधान देसराज सरोये ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान निगम को निजी हाथ में न देने व पदोन्नति में आरक्षण देने बारे भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेकीराम, सतबीर साहुवाला, अशोक बालाण, रामनारायण रोडवेज, डॉ. मेहरा, दलबीर सोढी, शमशेर, बलबीर पनिहारी, सतीश जेई., देव आनंद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं, माधोसिंघाना के बिजलीघर में भी यूनिट प्रधान मदनलाल की अध्यक्षता में तालमेल कमेटी के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया।
निजीकरण के खिलाफ की नारेबाजी
रानियां। बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने से बिजली कर्मचारियों में गहरा रोष बना हुआ है। आक्रोशित बिजली कर्मियों ने रोष का इजहार करते हुए बिजली घर में गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार निजीकरण कर रही है। बिजली घरों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारी विरोधी है। वे किसी भी सूरत में इस रवैये को सहन नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि वे 28 व 29 की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे। इस मौके पर भरत लाल, इंद्रपाल, बलदेव, प्रदीप, नछतर, नरेश गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।
कर्मचारी विरोधी नीतियां वापस ले सरकार: बंताराम
ऐलनाबाद। हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी (पावर) के आह्वान पर स्थानीय बिजली कर्मचारियों ने शहर के बिजली घर प्रांगण में गेट मीटिंग के बाद रोष प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट अध्यक्ष बंताराम व सुमेर सिंह ने की। उन्हाेंने कहा कि सरकार बिजली कर्मियों द्वारा प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल से घबरा कर कच्चे कर्मचारियों को हटाने की धमकी देकर कर्मचारियों को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन कर्मचारी हर हालात में दो दिवसीय हड़ताल 29 व 30 जून को करेंगे। उन्होंने बिजली निगमों द्वारा 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में 23 एवं 24 जून को सर्वकर्मचारी संघ द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को भी सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापिस नहीं लेती तो कर्मचारी आंदोलन पर उतारू है। इस आंदोलन से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की होगी।