फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agents Association Elections: Manohar Lal Mehta became the head, Prem Bajaj the vice-president

आढ़ती एसोसिएशन चुनाव : मनोहर लाल मेहता बने प्रधान, प्रेम बजाज उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Agents Association Elections: Manohar Lal Mehta became the head, Prem Bajaj the vice-president
आढ़तियान एसोसिएशन के चुनाव में विजेता प्रधान मनोहर लाल मेहता - फोटो : Sirsa
सिरसा। आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को हुए। इस चुनाव में मनोहर लाल मेहता प्रधान जबकि प्रेम बजाज उपप्रधान चुने गए। 562 मतदाताओं में से 561 ने मतदान का प्रयोग किया। शाम 4 बजे के बाद मतगणना हुई। इस दौरान भारी संख्या में आढ़ती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अनाज मंडी रोड स्थित जनता भवन में एसोसिएशन के चुनाव हुए। इस दौरान दिन भर गहमागहमी रही। सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली। आढ़तियान एसोसिएशन के कुल 562 वोट हैं जिनमें से 561 वोट पोल हुए जबकि 8 वोट रद्द हो गए। करीब 7 बजे चुनावों का परिणाम घोषित किया गया। प्रधान पद के प्रत्याशी मनोहर लाल मेहता ने प्रधान पद के लिए 90 वोटो से जीत हासिल की। मनोहर लाल मेहता को 324 वोट मिले हैं। उपप्रधान पद के प्रत्याशी प्रेम बजाज 27 वोटों से जीते। उन्हें 293 वोट हासिल हुए। द आढ़ती एसोसिएशन चुनावों के रिजल्ट के बाद प्रत्याशियों व मतदाताओं ने ढोल - नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। वहीं जब विजेता बाहर आए तो उन्हें कंधों पर बिठाकर फूल मालाओं के साथ उनकी जीत का स्वागत किया। वहीं एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। जीत के बाद प्रधान व उपप्रधान ने कहा कि जिस दायित्व को सौंपा है। उसे ईमानदारी व पूरी निष्ठा से करेंगे वहीं आढ़तियों व किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
प्रधान मनोहर लाल मेहता- 324 मिले वोट 90 वोटों से जीत।
उपप्रधान प्रेम बजाज 293 मिले वोट, 27 वोटों से जीत
सचिव दीपक मितल 255 मिले, 87 वोटों से जीत
कैशियर कुनाल जैन 341 मिले, 123 वोटो से जीत
8 वोट हुए रद्द
कुल मतदान में से करीब 8 वोट रद्द हुए, जिनमें प्रधान पद में 3, उपप्रधान में 2, सचिव पद में 1, कैशियर पद में 2 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed