फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agent strike against e-name system

ई नेम प्रणाली के विरोध में आढ़तियों ने की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Agent strike against e-name system
सिरसा से गोहाना के लिए रवाना होते आढ़ती। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ई नेम प्रणाली के विरोध में शनिवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी में हड़ताल रखी। इस दौरान खरीद-बेच का कोई भी कार्य नहीं हो पाया। वहीं पहले से सूचना मिलने पर कोई भी किसान उपज लेकर मंडी में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ई नेम प्रणाली के विरोध में आढ़तियों ने प्रदेश स्तर की रैली का गोहाना में आयोजन किया। इसमें दी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता में सिरसा के काफी संख्या में आढ़ती भाग लेने के लिए पहुंचे। इससे पहले आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर ई नेम प्रणाली वापस लिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुनाल जैन, देवराज कंबोज, उप प्रधान हरदीप सरकारिया, करपाल जिंदल, महावीर सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

ये है ई नेम प्रणाली
ई-नेम प्रणाली में एमएसपी की फसल को छोड़कर अन्य उपजों की व्यापारियों की ओर से कहीं से भी ऑनलाइन खरीद की जा सकेगी। ऐसे में किसान के खाते में उस उपज के रुपये व्यापारी को जमा करवाने होंगे। जब तक व्यापारी की ओर से उपज की राशि जमा नहीं करवाई जाएगी व तब तक उसका उठान नहीं हो सकेगा। ऐसे में राशि सीधा किसानों के खाते में जाएगी। इसके कारण आढ़तियों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।

कपास मंडी में बंद पड़ी आढ़तियों की दुकानें।  संवाद

कपास मंडी में बंद पड़ी आढ़तियों की दुकानें। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed