फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After winning the match, Savita called her father, said - this time she will return with a medal

मैच जीतने के बाद सविता ने पिता को किया फोन, बोलीं- इस बार मेडल लेकर लौटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
After winning the match, Savita called her father, said - this time she will return with a medal
टीम द्वारा मैच जीतने पर विक्ट्री बना खुशी जाहिर करते उनके सविता पूनिया के माता पिता । - फोटो : Sirsa
सिरसा। भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच है। इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षा पंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वहीं टीम और सविता के बेहतरीन प्रदर्शन पर परिजनों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया ने कहा सभी के प्रयासों से ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाई है। क्वार्टर फाइल के बाद बेटी सविता पूनिया का फोन आया था, वह बहुत खुश थी और बोली की आगे अभी दो पड़ाव और हैं उसे पार कर इस बार मेडल लेकर ही लौटेंगे। क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम का जोश और बढ़ गया है। सविता ने फोन पर कहा कि आज उसका सबसे बड़ा दिन है कि ओलंपिक में हॉकी का सेमीफाइनल खेलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम कड़ी मेेहनत के बाद इस मुकाम तक पहुंची है। इस बार की जीत में सविता भी भागीदार होगी। सेमीफाइनल खेलने से पहले उनके पास रणनीति बनाने का समय होगा। उम्मीद है कि इस बार पुरुष व महिला हॉकी टीमें ओलंपिक में जरूर मेडल लेकर आएंगी।
विज्ञापन

घर पर बना खुशी का माहौल, रिश्तेदार भी दे रहे बधाई
महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का पता चलने के बाद सविता पूनिया के गांव जोधकां में खुशी का माहौल बना हुआ है। गांव की बेटी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर गांव वासियों ने खुशी जाहिर की है। वहीं सविता पूनिया के रिश्तेदार भी उसके घर पर पहुंचकर और फोन के माध्यम से बधाई दे रहे है। सविता की मां लीलावती ने कहा कि बेटी ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल लेकर ही टीम वापस देश लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed