फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After two years, PMshree school of village Panniwala Mota got a principal.

Sirsa News: दो साल बाद गांव पन्नीवाला मोटा के पीएमश्री स्कूल को मिला प्राचार्य

Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
After two years, PMshree school of village Panniwala Mota got a principal.
राजकीय स्कूल में ग्राम पंचायत व कमेटी के साथ बैठक करते प्राचार्य मंजीत कुमार।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंजीत कुमार की प्राचार्य के रूप में नियुक्ति हुई है। विद्यालय में प्राचार्य का पद पिछले 2 वर्षों से रिक्त पड़ा था। सोनीपत निवासी मंजीत कुमार की इससे पूर्व करनाल में नियुक्ति थी।
कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त प्राचार्य ने ग्राम पंचायत व एसएमसी कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से परिचय करते हुए शिक्षा में और सुधार लाने की दिशा में विचार विमर्श किया। प्राचार्य ने ग्राम पंचायत को अवगत करवाया कि विद्यालय में चौकीदार व सफाई कर्मचारी का अभाव है। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल व एसएमसी प्रधान सुरेन्द्र भारी ने प्राचार्य को आश्वस्त किया कि उनका विद्यालय को पूरा सहयोग रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि गांव का प्रत्येक बच्चा विद्यालय में आए। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था व सुंदरीकरण के लिए मनरेगा मजदूरों का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर रहेंगे उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों व गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए पंचायत की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। पन्नीवाला मोटा के विद्यालय में 480 विद्यार्थी हैं। इस मौके पर ग्राम सुधार युवा मंडल के प्रधान भजन लाल सिंहमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed