फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the trial, the purity of oxygen in the plant decreased from 90 to 86

ट्रायल के बाद प्लांट में 90 से घटकर 86 पर पहुंची ऑक्सीजन की शुद्धता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
After the trial, the purity of oxygen in the plant decreased from 90 to 86
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की जांच करता इंजीनियर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पांच दिन ट्रायल के बाद ऑक्सीजन प्लांट में कई तरह की खामियां आनी शुरू हो चुकी है। प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता अब 90 से घटकर 86 तक पहुंच गई है। जबकि ऑक्सीजन जेनरेट करने वाले बॉक्स में भी लीकेज होनी शुरू हो गई। इसके कारण प्लांट को बंद कर दिया गया है। प्लांट के उपकरणों की जांच के लिए चार इंजीनियर पहुंचेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन

बीते सप्ताह नागरिक अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल लिया गया। इसको लगातार पांच दिन चालू स्थिति में रखा गया, लेकिन पांच दिनों के बाद ही ऑक्सीजन प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता में गिरावट आनी शुरू हो गई। ट्रायल के शुरूआती दौर में ऑक्सीजन की शुद्धता 90 फीसदी थी लेकिन अब शुद्धता कम होकर 86 फीसदी तक पहुंच गई है। शुद्धता में कमी होने के कारण विभाग की ओर से गुरुग्राम की टीम को भी सैंपल के लिए नहीं बुलाया गया। मरीज को 90 फीसदी शुद्धता वाली ऑक्सीजन देना जरूरी होता है, जिसके कारण अब प्लांट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

चार इंजीनियर प्लांट के पार्ट्स की करेंगे जांच
ऑक्सीजन प्लांट पर्यावरण की वायु को सोखकर उसमें गैसें और धूल के कण अलग कर ऑक्सीजन को जेनरेट करता है। ऑक्सीजन की शुद्धता में कमी आने के बाद जांच के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएआई कंपनी से बातचीत की है। इसके बाद कंपनी ने प्लांट के ड्रायर, मशीन और लीकेज संबंधित इंजीनियर को भेजने का आश्वासन दिया है। इंजीनियर प्लांट के पार्टों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से लटक रहा है प्लांट का प्रोजेक्ट
ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने का प्रोजेक्ट बीते चार माह से लटक रहा है। प्लांट का कार्य लटकने के कारण मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही। सरकार की ओर से प्लांट को लगाने के लिए मंजूरी दी गई। इसके तहत सिरसा के नागरिक अस्पताल में लगाए एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले प्लांट को मंजूरी मिली थी। डबवाली अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले प्लांट को मंजूरी दी गई थी। दोनों अस्पतालों में प्लांटों को लगाया जा चुका है, लेकिन मशीनों के उपकरणों के खराब होने और शुद्धता में कमी होने के कारण दोनों स्थानों के प्लांट बंद पड़े है। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए इन प्लांटों को जल्द ही लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन प्लांट में कई तरह की कमियों के कारण इन्हें शुरू नहीं किया जा सका।

इंजीनियरों को बुलाया
ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता में कमी आने के करण प्लांट के इंजीनियरों को बुलाया गया है। इंजीनियर प्लांट के पार्टों की जांच करेंगे। जिसके बाद प्लांट का दोबारा से ट्रायल लिया जाएगा। इंजीनियरों के जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed