फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the seat distribution of Congress, messages are being circulated that Gokul Setia will get ticket.

Sirsa News: कांग्रेस की सीट बंटवारे के बाद गोकुल सेतिया को टिकट मिलने के चले मैसेज

Sat, 07 Sep 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
After the seat distribution of Congress, messages are being circulated that Gokul Setia will get ticket.
सोशल मीडिया पर गोकुल सेतिया को सिरसा से कांग्रेस का टिकट मिलने की खबर के बाद समर्थक आतिशबाजी कर
सिरसा। कांग्रेस की सीटों के बंटवारे पर सिरसा शहर के लोगों की सबसे ज्यादा नजर है। शुक्रवार को हुए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही सिरसा में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि गोकुल सेतिया को कांग्रेस से सिरसा की टीम मिली है। उनका नाम फाइनल हो गया है। इस मैसेज के बाद उनके समर्थकों ने शहर में आतिशबाजी शुरू कर दी। शहर के अलग-अलग एरिया में पटाखे छोड़े गए। कुछ देर बाद जब कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की तो गोकुल सेतिया का नाम न देखकर कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा में कांग्रेस के टिकट वितरण पर सबसे ज्यादा निगाहें हैं। भाजपा से लेकर हलोपा तक के नेताओं का फोकस मौजूदा समय में कांग्रेस के टिकट वितरण पर है। अब देखना यह है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए गोकुल सेतिया को पार्टी टिकट देती है या पुराने नेताओं पर भरोसा जताती है। यहां टिकट वितरण में अगर उलट फेर होता है तो सिरसा में कांग्रेस में बगावत देखने को मिल सकती है। ऐसा होता है तो कांग्रेस को बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार सिरसा से सबसे मजबूत दावेदारी कांग्रेस की टिकट पर सांसद सैलजा के करीबी वीरभान मेहता जता रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने सिरसा सीट पर नहीं दिया है टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक सिरसा सीट को लेकर फैसला नहीं लिया है। दिल्ली में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के बाद विधायक गोपाल कांडा अपने चुनाव प्रचार में लग गए हैं। भाजपा उन्हें टिकट दे रही है या नहीं। वहीं, भाजपा की सीट को लेकर दावेदारी पेश करने वाले नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा किसको टिकट देगी अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed