फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the farmers, the sarpanch's firm front started: the police stopped the sarpanchs 70 meters away from the residence, who came to hand over the demand letter to the Deputy Chief Minister, then sat on a dharna

किसानों के बाद सरपंचों का पक्का मोर्चा शुरू : उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने आवास से 70 मीटर दूर रोका तो धरने पर बैठे

Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the farmers, the sarpanch's firm front started: the police stopped the sarpanchs 70 meters away from the residence, who came to hand over the demand letter to the Deputy Chief Minister, then sat on a dharna
सिरसा। ई टेंडरिंग के विरोध में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मांग पत्र सौंपने के लिए पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने मंत्री आवास से 70 मीटर की दूरी पर रोक दिया। सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री आवास पर जाने के लिए बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया। एक घंटे तक पुलिस के साथ बार-बार बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री के आवास के पास ही अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया।
विज्ञापन

जिले में किसानों के बाद बुधवार को सरपंचों ने भी पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। जिलेभर के सरपंच प्रदेश उपप्रधान संतोष बैनीवाल के नेतृत्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मांग पत्र सौंपने के लिए शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए। प्रदर्शन करते हुए सरपंच बाबा भूमण शाह चौक से मंत्री आवास की तरफ चले। उपमुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सरपंचों को रोक लिया। इस दौरान सरपंचों ने आगे जाने के लिए बैरिकेड तोड़ने का भी कुछ समय तक प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। डीएसपी साधुराम ने सरपंचों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सदस्यों के साथ बातचीत की और अधिकारियों को मांग पत्र सौंपने की अपील की, लेकिन सरपंच नहीं माने। ऐसे में डीएसपी ने उपमुख्यमंत्री के बाहर होने की जानकारी सरपंचों को दी, तो सरपंचों ने उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बुलाकर मांग पत्र देने बात कह दी। एक घंटे तक बार-बार बातचीत होने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इसके पश्चात सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री आवास से 70 मीटर दूरी पर ही पक्का मोर्चा लगा धरना दे दिया। सरपंचों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता और उपमुख्यमंत्री के परिवार से कोई मांग पत्र लेने के लिए नहीं आता तब तक उनका पक्का मोर्चा जारी रहेगा।
विज्ञापन


दिनभर मंत्री आवास पर पुलिस बल रहा तैनात
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम से मंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्ते को पुलिस ने दोपहर 12 बजे तक बंद किए रखा। मंत्री आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।सरपंचों की ओर से अब मंत्री आवास के पास टेंट लगाकर धरना लगाया गया है। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह वैदवाला, वेद प्रकाश, रणजीत सिंह, तरसेम सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।टट
विज्ञापन
विज्ञापन



टेनिंग को भी किया बहिष्कार, उपप्रधान बोलीं- एक साथ विरोध किया तो सरकार को झुकना पड़ेगा
विकास कार्य करवाने के लिए सरपंचों को प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार करने सहित अन्य हर प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसे में सरपंचों ने इसका बहिष्कार किया हुआ है। ट्रेनिंग में नाम मात्र ही सरपंच पहुंच रहे है, जबकि अधिक सरपंच धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। सरपंच एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई भी सरपंच ट्रेनिंग करने के लिए शामिल हो रहा है तो उसे भी अपने साथ लेकर धरने पर आए। एक साथ मिलकर विरोध किया तो सरकार को भी झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी एक साथ नहीं आए तो सरपंचों को पांच वर्षों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। न तो गांव में विकास कार्य हो पाएंगे और न ही उनकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed