फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After retrenchment, 7 applications are left for chairman and 139 applications for members.

Sirsa News: छंटनी के बाद चेयरमैन के लिए 7 तो सदस्यों के लिए 139 आवेदन बचे

Tue, 18 Feb 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
After retrenchment, 7 applications are left for chairman and 139 applications for members.
सिरसा में आवेदनों की जांच करते रिटर्निग अ​धिकारी राजेंद्र कुमार
सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन और सदस्यों के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई थी। मंगलवार को आवेदनों की छंटनी का कार्य जारी रहा। इस दौरान चेयरमैन के दो आवेदन और 2 सदस्यों के रद्द हुए। जिसके बाद बुधवार को आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया पर सभी निगाहें होगी।
विज्ञापन

चुनावों में सदस्य पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 50 प्रतिशत वार्डों में सीधा मुकाबला भाजपा के सामने कांग्रेस समर्थित व आजाद उम्मीदवार का है। छंटनी के दौरान भाजपा नेताओं पर आवेदन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अमित सोनी ने लगाए।
विज्ञापन

वहीं, बार-बार काम में बांधा पैदा करने पर रिटर्निंग अधिकारी ने भी नेताओं को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया में अब छोटी - छोटी कमियां निकालने लग गए तो 70 प्रतिशत आवेदन रद्द हो जाएंगे। इसलिए हमें अपना काम करने दें। अधिकारी की सख्त हिदायत के बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने छंटनी प्रक्रिया से दूरी बना ली। मंगलवार को छंटनी के बाद चेयरमैन पद के लिए अब सात आवेदन रह गए हैं। जबकि सदस्य पद के लिए 139 आवेदन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अमित सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने रिश्तेदारों के वार्ड 20 और 21 से आवेदन करवाए हुए हैं। वह और उनकी पत्नी दोनों वार्डों से प्रत्याशी हैं। ऐसे में उन पर दो दिन से दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना नामांकन वापस ले ले। जब उन्होंने इन्कार कर दिया तो रिटर्निंग अधिकारी के साथ एक कॉलम में टिक मार्क नहीं किया हुआ था। जबकि उसकी जगह सदस्य के लिए आवेदन स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ था। अधिकारी ने भी माना कि यह कोई बड़ी कमी नहीं है। इसके बाद भी भाजपा नेता इसको लेकर अड़े रहे। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार टिक मार्क आदि छोटी छोटी चीजें देखने लगे तो 50 प्रतिशत आवेदन रद्द हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा होने दें।


एनडीसी की जांच होनी चाहिए
निर्दलीय उम्मीदवार ने अमित सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की एनडीसी की जांच होनी चाहिए। कई उम्मीदवार ऐसे है कि जिनके नाम पर कई प्रॉपर्टी हैं। जबकि उन्होंने एनडीसी एक ही प्रॉपर्टी की ली हुई है। नियमानुसार सभी प्रॉपर्टी का बकाया उन्हें भरना था। उच्चाधिकारियों और चुनाव आयोग से भी मांग करूंगा कि सभी उम्मीदवारों की प्रॉपर्टी की एनडीसी की जांच की जाए। यूएलबी के पोर्टल पर सभी की जानकारी मिल जाएगी कि किसके नाम पर कितनी प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed