फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After rain, roads and streets are uprooted, drivers are hesitant

Sirsa News: बारिश के बाद उखड़ी सड़कें व गलियां, वाहन चालक खा रहे हिचकोले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
After rain, roads and streets are uprooted, drivers are hesitant
कालांवाली। नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर विकास करवाने का दावा किया गया है, लेकिन ये दावे बारिश के कारण बिखरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कें और वार्डों में बनाई गई गलियां टूटकर बिखर चुकी हैं। कई गलियां धंस गई हैं।
विज्ञापन


शहरवासी अजय, रोहित, प्रेम, संदीप, बिंदर, ऋषभ, सुरेंद्र, राजिंदर ने बताया कि शहर में बनाई सड़कों में भ्रष्टाचार किया गया है। निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर की टूटी सड़कों व गड्ढों को भरकर पेचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की गई थी, जोकि एक बारिश भी नहीं झेल पाई है। सड़कों की हालत पहले से भी दयनीय हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शहर में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


शहर के 15 वार्डों में बनाई गलियां भी धंसी

नगरपालिका प्रशासन की ओर से करोड़ों रुपये से इंटरलाकिंग टाइल्स की सड़कों का निर्माण करवाया गया है। इनका लेवल ठीक नहीं है। बारिश के बाद सड़क धंस गई है। इनमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन पर चलना वाहन चालकों के लिए खतरे का कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सड़कों की हालात खस्ता

शहर के पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड, नया थाना रोड, पुराना थाना रोड, देसूमलकाना रोड, दादू रोड, आर्य समाज रोड, वाटर वर्क्स रोड, खुह वाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, रेलवे फाटक से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रोड और कॉलोनियों में गलियां टूटी चुकी हैं।




इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शहर में अगर ऐसी कोई समस्या है, तो मैं स्वयं जाकर मौके पर निरीक्षण करूंगा। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -
रविश कुमार, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed