फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After postmortem, the police took the bodies with them to Gujarat

Sirsa News: पोस्टमार्टम के बाद शवों को अपने साथ गुजरात ले गई पुलिस

Thu, 27 Mar 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
After postmortem, the police took the bodies with them to Gujarat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली में भारतमाला हाईवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात पुलिस के तीनों कर्मचारियों के शवों का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद गुजरात पुलिस तीनों कर्मचारियों के शव और घायल एएसआई जयेंद्र सिंह को गुजरात लेकर गई है। घायल पुलिस कर्मचारी का वहीं पर इलाज करवाया जाएगा।
चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बैनीवाल ने बताया कि हादसे के बाद गुजरात पुलिस के एसीपी कुणाल देसाई बुधवार रात करीब पौने नौ बजे घटनास्थल पर पहुंच थे। उन्होंने डबवाली पहुंच मौके का मुआयना किया और घायल पुलिसकर्मी से मुलाकात की। वीरवार को पुलिसकर्मियों के शव का पोस्टमार्टम करवाया दिया गया। इसके बाद गुजरात पुलिस तीनों के शवों और घायल एएसआई को अपने साथ ले गई है। गुजरात में ही घायल का उपचार करवाया जाएगा, ताकि घायल के परिजन उससे मिल सके। ट्रक चालक की तलाश में टीमें जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि डबवाली से गुजरने वाले भारत माला फोरलेन हाईवे पर बुधवार अलसुबह करीब 5.30 बजे सरकारी बोलेरो की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पीएसआई अहमदाबाद सिटी प्रकाश भाई (53), एपीओ अहमदाबाद सिटी सुनील कुमार और पुलिसकर्मी रविन्द्रा की मौत हो गई थी, जबकि एएसआई जयेंद्र (45) घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed