फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After one year, approval was given to install fire system in garbage disposal, map passed

Sirsa News: एक साल बाद मिली कचरा निस्तारण में फायर सिस्टम लगाने को मंजूरी, नक्शा हुआ पास

Mon, 18 Nov 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
After one year, approval was given to install fire system in garbage disposal, map passed
सिरसा। गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में आधुनिक फायर सिस्टम लगाने को एक साल बाद मंजूरी मिल गई है। नगर परिषद की ओर से गुरुग्राम मुख्यालय को भेजे हुए नक्शे को पास कर दिया गया है। अब नगर परिषद प्रशासन टेंडर जारी कर फायर सिस्टम लगाने का अपना काम शुरू कर सकता है। हालांकि काम की मॉनिटरिंग करने का काम फायर सेफ्टी विभाग का रहेगा, ताकि कोई अनियमितताएं न रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अक्तूबर 2023 में बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में फायर सिस्टम लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई था। नक्शा व अन्य दस्तावेज फायर सेफ्टी के मुख्यालय गुरुग्राम भेजे गए थे। एक माह बाद ही दस्तावेजों में कमी को लेकर नोटिस जारी हो गया था और विभाग ने उन दस्तावेजों को पूर्ण कर दोबारा फाइल भेज दी थी। इसी बीच लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव आ गए। ऐसे में फायर सिस्टम की फाइल अधर में अटक गई। विधानसभा चुनावों के बाद अब अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में फायर सेफ्टी विभाग ने अनुमति दे दी है। साथ ही नक्शा भी पास कर दिया है। जिसके अनुरूप फायर सिस्टम लगाया जाना है।
विज्ञापन


अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए है प्रशासन
नगर परिषद द्वारा मौजूदा समय में वैकल्पिक व्यवस्था आगजनी को देखते हुए की गई है। यह सिस्टम भी फायर विभाग की ओर से ही तैयार करवाया गया है, ताकि कचरे में लगने वाली आग को समय रहते हुए बुझाया जा सके। हालांकि यह स्थायी तौर पर कारगर नहीं है। ट्यूबवेल के माध्यम से सिस्टम बनाकर पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी है फायर सिस्टम
अधिकारियों के अनुसार कचरे के अंदर एक छोटी सी चिंगारी से आग लग जाती है। यह इतनी तेजी से फैलती है कि उसे रोक पाना मुश्किल हो जाता है। बड़ी मात्रा में सूखा कचरा होने के कारण आगजनी का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। जानकारी के अनुसार पूर्व में कई बार कचरे में आग लगी है। इसको बुझाने में दो से तीन दिन तक लग जाते थे। इस कारण गांव बकरियांवाली व अन्य गांवों के लोगों को दूषित माहौल में रहना पड़ता था।



गांव बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में आधुनिक फायर सिस्टम को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्थायी तौर पर प्लांट में आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा।
-विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed