{"_id":"69f8da0b2226873cfc0c3cb9","slug":"after-kidnapping-youth-beaten-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157871-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अगवा कर फैक्टरी कर्मचारी को होटल के कमरे में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अगवा कर फैक्टरी कर्मचारी को होटल के कमरे में पीटा
Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सलारपुर रोड स्थित मुर्गा फीड फैक्टरी में काम रहे युवक का तीन युुवकों ने अपहरण कर लिया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए युवक ने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव भादड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 2 मई 2026 को वह सलारपुर रोड स्थित मुर्गा फीड फैक्टरी में काम कर रहा था। दोपहर 2 बजे राजपाल व प्रहलाद निवासी गांव भादड़ा अपने एक साथी के साथ फैक्टरी पहुंचे। इसके बाद वे उसे बाहर ले गए और गाड़ी में बैठा लिया।
अशोक ने बताया कि तीनों आरोपी उसे सिरसा शहर के एक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे में ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान एक युवक नीचे गया और दूसरा बाथरूम में चला गया। जान बचाने के लिए उसने खिड़की से छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।