{"_id":"67def8e9f398440b160e634c","slug":"after-heroin-seizure-the-issue-of-drug-addiction-heated-up-again-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135091-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन पकड़ने के बाद फिर गरमाया नशे का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन पकड़ने के बाद फिर गरमाया नशे का मुद्दा
Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन। फाइल फोटो
सिरसा। शहर में शुक्रवार को बड़े स्तर पर हेरोइन की सप्लाई पकड़े जाने के बाद जिले में नशे का मुद्दा फिर गरमा गया है। विधायक से लेकर सांसद तक निरंतर नशे को लेकर चिंता जताते रहे हैं। विधानसभा में भी विधायक गोकुल सेतिया ने इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि हर बार शहर की चतरगढ़पट्टी में नशे की होने वाली सप्लाई को लेकर चिंता जताई जाती रही है। कई बार इस एरिया से नशा खरीदने और बेचने वाले दोनों को पुलिस ने पकड़ा है। 5 ग्राम से 15 ग्राम तक हेरोइन ही बरामद हुई। इन पकड़े गए लोगों में महिलाओं से लेकर युवा तक शामिल रहे हैं।
वहीं, चतरगढ़पट्टी के 19 साल के युवक का हेरोइन सप्लाई में शामिल होना कई सवाल खड़े करता है। कैसे शहर के युवा इस दिशा में जा रहे हैं। पूर्व विधायक गोपाल कांडा भी चतरगढ़पट्टी एरिया में चुनाव प्रचार के दौरान नशे को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने यहां तक माना था कि सिरसा में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर नहीं मिलने से इस प्रकार की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बस्ती के करीब आईटीआई कॉलेज, बहुतकनीकी संस्थान, नागरिक अस्पताल जैसी संस्थाएं हैं। इनमें आने वाले युवाओं में इस लत को फैलने का खतरा बढ़ गया है।
मेडिकल नशे पर सख्त हुई पुलिस तो हेरोइन की बढ़ी सप्लाई
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की मानें तो हेरोइन के निरंतर मामले पकड़ने के बाद पुलिस ने मेडिकल नशे पर फोकस कर दिया था। मेडिकल नशे के मामले निरंतर बढ़ रहे थे। ऐसे में एक दम से इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई पकड़े जाना चिंता का विषय है। वहीं, निरंतर पुलिस के छोटे छोटे सप्लायर पकड़े जाने के बाद भी हेरोइन सप्लाई का नेटवर्क कायम है।
विज्ञापन
-- -
कौन कर रहा है रहनुमाई
आमजन से लेकर पुलिस के सवाल बना हुआ है कि जिले में ऐसे कौन से लोग हैं जो बड़े स्तर पर इस धंधे से जुड़े हुए हैं। करोड़ों रुपये की हेरोइन दो युवाओं को सौंपने वाले लोगों में कुछ तो पावर रही होगी। गाड़ी देने के साथ साथ सप्लाई एरिया तक भेजने का साहस और सुरक्षा प्रदान करना। कहीं न कहीं बड़े सवाल खड़े करता है। एक साल से निरंतर हेरोइन के मामलों में कार्रवाई करने के बाद भी अभी तक बड़े सप्लायरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। यही कारण है कि नशे की सप्लाई नहीं रुकी है।