फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After eight days, the farmers came out of jail on bail, gave coconut water and opened Baldev Singh's fast

आठ दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आए किसान, नारियल पानी पिला खुलवाया बलदेव सिंह का अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
After eight days, the farmers came out of jail on bail, gave coconut water and opened Baldev Singh's fast
जेल से बाहर आने के बाद धरना स्थल पर पहुंचने किसानों को हार पहनाकर उनका स्वागत करते किसान - फोटो : Sirsa
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में गिरफ्तार पांचों किसान आठ दिन पश्चात वीरवार शाम को जेल से जमानत पर बाहर आ गए। किसानों के रिहा होने पर अनशन पर बैठे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने पांच दिन बाद नारियल के पानी का सेवन कर अपना अनशन खोल दिया। वहीं किसानों ने बाजार बंद करने और डिप्टी स्पीकर के आवास का घेराव करने का कार्यक्रम भी रद कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम को किसानों को रिहाई मिलने पर किसान लघु सचिवालय के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। यहां पर धरनारत किसानों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताई और जश्न मनाया। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि यह संघर्ष की जीत हुई है। देशद्रोह जैसी संगीन धाराओं में गिरफ्तार किसानों के जेल के बाहर आने के बाद अनशन कर रहे किसान नेता बलदेव सिंह ने भी खुशी जाहिर की। शाम आठ बजे दलबीर सिंह राजेवाल किसान जत्थे के साथ सिरसा में धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे बलदेव सिंह सिरसा को पानी पिला अनशन खुलवा दिया।
विज्ञापन

किसान बोले जारी रहेगा संघर्ष
जेल से रिहा होकर पहुंचे युवा किसान साहेब सिंह निवासी खैरपुर ने कहा कि पहले उन्हें जेल में जाने से डर लगता था। लेकिन अब वह जेल का माहौल भी देख चुके है । उनका डर खुल गया है। उन्होंने कहा कि उनकी परीक्षाएं थी जो जेल में जाने की वजह से नहीं हो पाई है। अब से विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करेंगे कि उनकी परीक्षा दोबारा करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद नारियल का पानी पी बलदेव सिंह का खुलवाया अनशन
किसानों को गिरफ्तार करने के बाद 17 जुलाई को किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में महासभा की और एसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। अधिकारियों के साथ बैठक में सहमति नहीं हुई तो किसान नेताओं ने लघु सचिवालय के गेट के समक्ष ही धरना दे दिया और 18 जुलाई दोपहर 12 बजे के बाद किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। पांच दिन के अनशन के बाद किसानों को रिहाई मिली तो किसान नेता ने अनशन खोल दिया। अनशन के दौरान किसान नेता का बल्ड प्रेशर, शुगर और वजन पर भी प्रभाव पड़ा। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की रिहा होने पर किसानों के हौंसले और बुलंद हो चुके है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
प्रशासन की ओर से बिना किसी शर्त के किसानों को रिहा किया गया है। किसानों की तरफ से कोर्ट में कोई भी एप्लीकेशन दायर नहीं की गई है। सरकार ने दबाव में आकर किसानों को रिहा किया है। जोकि किसानों की बड़ी जीत है। किसानों के रिहा होने के बाद शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी रद् कर दिए गए है।

प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा किसान मंच।

अनशन पर बैठे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को नारियल का पानी पिलाते किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल

अनशन पर बैठे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को नारियल का पानी पिलाते किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed