फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After a week, fog again prevailed, visibility remained three meters till 9 am

Sirsa News: एक हफ्ते बाद फिर छाई धुंध, सुबह नौ बजे तक तीन मीटर रही दृश्यता

Sat, 22 Feb 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
After a week, fog again prevailed, visibility remained three meters till 9 am
जिले में अलसुबह छाई धुंध।
सिरसा। जिले में दो दिन पहले हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव आ गया। इससे मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। करीब सप्ताहभर बाद ही धुंध छाने पर सुबह नौ बजे तीन मीटर तक दृश्यता रही। इस कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन








जिले में शुक्रवार अलसुबह से ही धुंध छाई रही जिससे मौसम में धुंध के साथ ठंड भी बनी रही। इस कारण लोग 10 बजे तक घराें में ही दुबके रहे। सुबह करीब 10:30 बजे मौसम में हल्की हवा चलने लगी और मौसम में छाई धुंध 11 बजे तक छंट गई और लोगों का घरों से बाहर निकलने का सिलसिला बढ़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को धुंध के छंटने बाद भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को धूप निकलने से आमजन ने ठंड से राहत पाई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक जिले में बारिश होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश गेहूं के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। अभी गेहूं के लिए कम तापमान की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान बढ़ने लगा था जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। इससे गेहूं की पैदावार के लिए बुरा माना जा रहा था, क्योंकि अचानक तापमान बढ़ने से उत्पादन में कमी आने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी से तापमान दो डिग्री तक कम हो गया है, जो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

धुंध के कारण ट्रेन हुई लेट

सिरसा से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी से चली। गोरखधाम एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। यह ट्रेन सिरसा दोपहर 3:20 पर पहुंचती है जो 4:14 बजे पहुंची और 4:20 बजे सिरसा से चली। किसान एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट रही। इस ट्रेन के सिरसा पहुंचने का समय सुबह 6:10 बजे का है और 6:25 बजे पहुंची, जो सिरसा से हिसार के लिए सुबह 6:32 बजे चली। दिल्ली एक्सप्रेस सिरसा सुबह 6:30 बजे के बजाय 13 मिनट लेट 6:43 बजे पहुंची। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed