फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 15 years, the radio station will be upgraded by increasing its on-air capacity

Sirsa News: 15 वर्ष बाद ऑन एयर क्षमता बढ़ाकर रेडियो स्टेशन को किया जाएगा अपग्रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
After 15 years, the radio station will be upgraded by increasing its on-air capacity
सीडीएलयू के रेडियो स्टेशन के अंदर चलता सांस्कृतिक कार्यक्रम। 
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सालों पहले रेडियो स्टेशन शुरू किया गया था, जो मौजूदा समय में विवि परिसर के दायरे में ही चल रहा है। इस दायरे को बढ़ाने और युवाओं को प्रेक्टिकल नॉलेज प्रदान करने की दिशा में विवि प्रशासन व्यापक कदम उठाने जा रहा है। विवि प्रशासन की ओर से रेडियो स्टेशन को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी ऑन एयर क्षमता भी पूरे शहर के दायरे में की जाएगी। इससे शहर के लोगों को भी इसका फायदा होगा। सरकारी योजनाएं, शिक्षा, समाज और विभिन्न एक्सपर्ट के विचार रेडियो स्टेशन के माध्यम से सांझा किए गए जाएंगे। इसके लिए विवि प्रबंधन ने पांच लाख रुपये का बजट पहले चरण में पास किया है।
विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं प्रबंधन विभाग के अंदर विशेष रूप से मीडिया सेंटर का निर्माण किया गया है। इसी में रेडियो स्टेशन को विकसित किया गया था और इसका क्रेज युवाओं में पैदा किया जाता था। समय की मांग के साथ-साथ धीरे धीरे इस दिशा में युवाओं का रुझान कम हो गया। मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया पर पोडकास्ट यानी साक्षात्कार का तरीका बदलने के बाद रेडियो के साक्षात्कार लोगों को याद आने लगे हैं। इसलिए एक बार फिर विवि प्रशासन ने इस दिशा में कदम उठाया और मीडिया सेंटर व उसके संसाधनों को अपडेट करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में शुरू हुआ था रेडियो स्टेशन

रेडियो स्टेशन वर्ष 2010 में शुरू किया गया था। 90.4 पर यह ऑन एयर होता है। इसे पिछले 15 सालों से सुबह 9 से 12 बजे तक तीन घंटे के लिए चलाया जाता है। इसमें मुख्य तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाएं और मोटिवेशनल कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। मौजूदा समय में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के एमओयू है।

यह होगा बदलाव

रेडियो स्टेशन का समय बढ़ाया जाएगा। रेडियो स्टेशन को सुबह 9 से 5 बजे तक शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विश्वविद्यालय के समय तक नियमित रूप से रेडियो स्टेशन चलेगा और सभी को उसका लाभ होगा। इसके साथ-साथ इस समय में अलग-अलग कार्यक्रमों को प्रमुखता के साथ चलाया जाएगा। इससे रेडियो के प्रति युवाओं ओर शहरवासियों को रुझान बढ़ेगा। विवि के बच्चों की कार्यकुशलता का भी पता चलेगा।



--------------रेडियो स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। जनसंचार के बच्चों के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसका सही दिशा में प्रयोग होगा तो सामाजिक बदलाव में विवि का योगदान बढ़ेगा।

- प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article