{"_id":"636d31b3ab0ad34e6d04f3a6","slug":"after-15-years-construction-of-goods-warehouse-road-will-cost-23-lakhs-sirsa-news-hsr646794333","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वर्ष बाद माल गोदाम रोड का निर्माण शुरू, 23 लाख की आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वर्ष बाद माल गोदाम रोड का निर्माण शुरू, 23 लाख की आएगी लागत
विज्ञापन
माल गोदाम रोड का दोबारा से निर्माण करने के लिए जेसीबी से खोदाई करते। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के माल गोदाम रोड का 15 वर्षों के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से सालासर धाम मंदिर से लेकर रेलवे कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा तक रोड बनाया जाएगा। जिस पर करीब 23 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद सालासर धाम मंदिर के साथ ही मुख्य द्वार भी बनाया जाएगा।
शहर के माल गोदाम रोड से सुभाष बस्ती, रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर सहित अन्य कई कॉलोनियों के लोग आवाजाही करते हैं। रोड की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते शहरवासी रोड के दोबारा से निर्माण करवाने के लिए अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंप चुके थे। अब यहां के रोड का निर्माण शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।
रेलवे स्टेशन व सालासर धाम मंदिर का मुख्य रास्ता
रेलवे स्टेशन व सालासर धाम मंदिर में हर रोज सैकड़ों लोगों इस रोड से गुजरते हैं। ऐसे में रोड खराब होने के कारण उनका परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब रोड का निर्माण शुरू हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं व यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही सालासर धाम मंदिर के पास ही मुख्य द्वार भी बनाया जाएगा। वार्ड नंबर छह के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि गोपीराम सैनी ने बताया कि मुख्य द्वार बनाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले हुआ था पेचवर्क, कुछ दिन बाद ही उखड़ा
माल गोदाम रोड पर करीब डेढ़ माह पहले ही पेचवर्क किया गया था। इस दौरान रोड के आधे हिस्से पर पेचवर्क किया गया, जबकि आधे हिस्से को वैसे ही छोड़ दिया। जिस स्थान पर पेचवर्क हुआ, वह कुछ दिनों बाद ही उखड़ गया। इसके निर्माण के लिए शहर वासियों ने रोड का नए सिरे से निर्माण करवाने की मांग उठाई थी।
वर्जन
माल गोदाम रोड का निर्माण शुरू हो गया है। शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा। शहर के अन्य रोड की स्थिति भी जल्द ही सुधार दी जाएगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, सिरसा ।