फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Afghan Govt to bring the ashes of Prithviraj Chauhan

अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाएगी सरकार

Fri, 30 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 30 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

अफगानिस्तान से भारत अपना खोया हुआ सम्मान वापस लेकर आएगा। भारत सरकार ने इसके लिए काबुल स्थित भारतीय दूतावास को इस दिशा में कदम उठाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जिससे अब उम्मीद जगी है कि सरकार पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां वापस लाने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।

सिरसा निवासी एडवोकेट पवन पारीक ने पीएमओ से 05 नवंबर 2014 को आरटीआई के जरिये पृथ्वीराज चौहान के संबंध में जानकारी मांगी थी जिसमें भारत सरकार ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद हाल ही में 19 जनवरी 2015 को एडवोकेट पवन परीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र लिखने के महज दस दिनों के अंदर ही पीएमओ की ओर से पत्र का जवाब आया और दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पीएमओ ने एक्शन कॉपी भी पवन परीक के पास भेजी है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि आरटीआई के द्वारा मांगी गई सूचना के तहत जानकारी देने के लिए काबुल स्थित भारतीय दूतावास को उनका लेटर फॉरवर्ड कर दिया गया है और जल्द ही एक्शन रिपोर्ट देने को कहा है।

आरटीआई से भी जल्दी पीएमओ ने दिया जवाब
एडवोकेट पवन पारीक ने कहा कि उन्होंने आरटीआई के जरिये जब पीएमओ कार्यालय से जानकारी मांगी थी तो काफी समय बाद जवाब मिला।

मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे 10 दिन भी नहीं हुए कि उनकी आरटीआई पर तुरंत एक्शन लिया गया है। पवन पारीक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।


800 साल से हो रहा अपमान
एडवोकेट पवन पारीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में बतया है कि 800 साल से राजपूत शासक पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों का अफगानिस्तान में अपमान हो रहा था।

अफगानिस्तान में पृथ्वीराज चौहान की समाधि है और उस समाधि को शैतान बताकर और उसपर जूते मारकर देशभक्त का अपमान किया जा रहा है।

मोहम्मद गोरी ने धोखे से युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को बंदी बनाकर काबूल ले गया था। जहां पृथ्वीराज चौहान की हत्या कर उसके शव को दफना दिया था और तब से लेकर आज तक रोजाना पृथ्वीराज चौहान की समाधि पर जूते मारकर देशभक्त का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed