फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Advocates did not appear in court, hearing of 1480 cases affected

Sirsa News: न्यायालय में पेश नहीं हुए अधिवक्ता, 1480 केसों की सुनवाई हुई प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Advocates did not appear in court, hearing of 1480 cases affected
सिरसा:वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ी अधिवक्ताओं की कुर्सियां। संवाद 
सिरसा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की बार एसोसिएशन की अपील पर वीरवार को जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। इसी दौरान कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते न्यायालयों में लगे केसों में अगली तारीख देनी पड़ी। वीरवार को जिलेभर के न्यायालयों में करीब 1480 केसों की सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन

वर्क सस्पेंड होने के चलते सुबह 11 बजे के बाद अधिकांश अधिवक्ताओं की कुर्सियां खाली नजर आईं। सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान गंगा राम ढाका ने बताया कि बुधवार को जिला बार एसोसिएशन को नोटिस लेटर बार एसोसिएशन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से प्राप्त हुआ था। इसमें बताया गया कि मोहाली में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित के साथ हिसार सीआईए के कर्मियों की ओर से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस प्रशासन ने अपने साथियों को बचाने के लिए जानबूझकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रधान गंगा राम ढाका ने बताया कि सिरसा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कानून के ज्ञाता के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है और हाईकोर्ट के आदेशों की इस तरह अनदेखी की जा सकती है, तो आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी के विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है। बार एसोसिएशन की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उनके नाम के साथ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed