{"_id":"66d36ac8ed3dedd044006954","slug":"advocate-beats-jeevan-nagar-police-station-incharge-in-court-sirsa-news-c-128-1-slko1008-125029-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: न्यायालय में अधिवक्ता ने जीवन नगर चौकी इंचार्ज को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: न्यायालय में अधिवक्ता ने जीवन नगर चौकी इंचार्ज को पीटा
विज्ञापन
थाना रानियां के एक मामले में चालान देने के लिए न्यायालय पहुंचा था चौकी इंचार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद(सिरसा)। न्यायालय परिसर में शनिवार को एक अधिवक्ता ने जीवन नगर चौकी प्रभारी से मारपीट की। चौकी प्रभारी थाना रानियां के एक मामले में चालान देने के लिए न्यायालय पहुंचा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है।
जीवननगर चौकी इंचार्ज एएसआई पृथ्वी सिंह ने शिकायत में बताया कि थाना रानियां के एक मामले में चालान देने के लिए न्यायालय परिसर में गया था। वह एक अधिवक्ता की सीट के पास खड़ा था। उसके पास ही एसपीओ बलजिंद्र सिंह चालान की कॉपी फोटोस्टेट करवा रहा था। एएसआई पृथ्वी सिंह का आरोप है कि इस दौरान वकील संदीप मिडा उसके पास आया और एक मामले में आरोपी की जमानत को लेकर बहस करने लगा। वकील उसे काफी बुरा-भला कहने लगा। इसके बाद मारपीट करने लगा। एसपीओ बलजिंद्र सिंह व अन्य वकील ने बीचबचाव करके उसको छुड़वाया। पुलिस ने जीवन नगर चौकी इंचार्ज की शिकायत पर डीएनएस की धारा 121(1), 132, 221, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।