{"_id":"671bfa263b6db62d05008124","slug":"advice-for-burying-paddy-straw-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127659-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की पराली दबाने से बढ़ेगी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति : एसडीएम अर्पित संगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की पराली दबाने से बढ़ेगी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति : एसडीएम अर्पित संगल
Sat, 26 Oct 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। एसडीएम अर्पित संगल ने शुक्रवार को उपमंडल के गांव पन्नीवाला मोरीका और फुल्लो में ग्रामीणों को पराली न जलाने और फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से कहा कि धान की पराली दबाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी। वे सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का भी लाभ उठाएं। स्ट्रा बेलर मशीन से पराली की गांठ बनाकर किसान सरकार से एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। डीएसपी किशोरी लाल समेत कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया।
किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी ऐलनाबाद। उपमंडल के गांव कुत्ताबढ़ में पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें एसडीएम राजेश कुमार ने ग्रामीणों को पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। बताया कि पराली प्रबंधन के लिए सरकार किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही है।एसडीएम राजेश ने ग्रामीणों को पराली में आगजनी से होने वाले दुष्परिणाम बताकर किसानों से पराली न जलाने की अपील की। कहा कि फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने कई निर्देश जारी किए हैं। इस दाैरान खंड कृषि अधिकारी दीपक, खंड कृषि अधिकारी दीपक मिर्धा, कृषि विभाग के एटीएम सलवंत सिंह, ग्राम सचिव शीश पाल, पटवारी करमवीर आदि मौजूद रहे।