फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission rejistration portel closed om the second day

नियम 134ए : दाखिला पंजीकरण का पोर्टल दूसरे दिन ही बंद

Thu, 27 Feb 2020 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
admission rejistration portel closed om the second day
जिला शिक्षा विभाग। (फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
नियम 134ए के तहत स्कूलों में खाली सीटों के लिए पंजीकरण करवाने को लेकर अभिभावकों को अभी और इंतजार करना होगा। क्योंकि निदेशालय ने वीरवार को रजिस्ट्रेशन पोर्टल को बंद कर दिया। जबकि बीते दिन बुधवार को नियम 134ए के पोर्टल को पंजीकरण करने के लिए खोला गया था। जिले के कुछ निजी स्कूलों ने 134ए को लेकर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर अपडेट नहीं दिया था। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण पोर्टल को बंद कर स्कूलों को पोर्टल पर सीटों का अपडेट दोबारा मांगा है। नियम 134ए पर पंजीकरण करवाने के लिए अभिभावकों को शिक्षा निदेशालय के अगले आदेश तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

27 फरवरी को शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर कहा कि नियम 134ए के तहत जिले में जिन स्कूलों ने पोर्टल पर जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई, उन स्कूलों से पोर्टल पर अपडेट करवाया जाए। जिसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के लिए निजी स्कूलों को दो मार्च तक का समय दिया है। साथ ही शिक्षा निदेशालय ने यह आदेश जारी किया है कि आगामी आदेश आने तक नियम 134ए के लिए पंजीकरण रोके गए हैं। नियम 134ए के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन है, ऑफलाइन फार्म जमा नहीं किए जाए।
विज्ञापन

एक दिन में आए पूरे प्रदेश में 260 आवेदन
शिक्षा निदेशालय ने 134ए के लिए पंजीकरण करवाने के लिए 26 फरवरी को पोर्टल खोला था लेकिन एक दिन बाद हरियाणा के 260 आवेदन लेने के बाद पंजीकरण पोर्टल को शिक्षा निदेशालय द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जनवारी माह में निजी स्कूलों को नियम 134ए को लेकर सीटों का अपडेट मांगा गया था। जिले में नियम 134ए को लेकर 277 निजी स्कूलों को डाटा अपडेट करना था, जिसमें से अभी तक 265 स्कूलों ने ही डाटा अपलोड किया है। सीटों को अपडेट करने के लिए रह गए स्कूलों को 2 मार्च तक का समय दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को तीन बार नोटिस देने पर भी सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव ने मांगी रिपोर्ट
डॉ. महाबीर प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन हरियाणा ने नियम 134ए की रिपोर्ट मांगी है। वे खुद 134ए के रिक्त पदों और जिन स्कूलों ने अपडेट नहीं किया है उनकी निगरानी किए हुए हैं। साथ ही जिला शिक्षा विभाग को यह सूचित किया गया है कि जिन निजी स्कूलों ने पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की है, उनकी सूची तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएं।

इन 12 स्कूलों ने नहीं किया अपडेट
अनुपल पब्लिक स्कूूल
हाकिम हरबंस सिंह न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
भारत सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
डीएवी सेंटरी पब्लिक स्कूल कुसुंबी
मदर ट्रेसा पब्लिक मिडल स्कूल
न्यू भारत सैनिक मिडल स्कूल
प्रगति मॉडल मिडल स्कूल
श्री दशमेश पब्लिक प्राइमरी स्कूल
शहीद उधम सिंह मिडल स्कूल
शिव मॉडल स्कूल
सिरसा हाई स्कूल
नियम 134ए के पोर्टल पर सभी स्कूलों की सीटें अपडेट न होने के कारण शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के लिए दो मार्च तक का समय दिया गया है। अगर कोई स्कूल निर्धारित समय सीमा तक पोर्टल पर अपडेट नहीं करता तो उसकी सूची बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाएगी।
-आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed