फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission, admission in private school, rule 134 A, admission problem, Sirsa

134-ए : ड्रॉ शीघ्र घोषित करने की मांग, अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 22 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
admission, admission in private school, rule 134 A, admission problem, Sirsa
अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : bureau

ऐलनाबाद छात्र-अभिभावक सहायता संघ ने वीरवार को राज्य के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रदीप दहिया को सौंपते हुए कहा है कि नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए किए गए आवेदनों का ड्रॉ 18 अप्रैल को होना था, लेकिन सरकार ने बिना किसी कारण बताए इसको रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि नियम 134 ए के तहत जरूरतमंद बच्चों का दाखिला करवाने के लिए अभिभावक पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहें हैं, लेकिन सरकार की शिक्षा नीति निर्धारण में रही हुई खामियों का स्कूल वाले उसका प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से फायदा उठा रहे हैं। शिक्षा नीति में तुरंत प्रभाव से बदलाव की जरूरत है, ताकि बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा नीतियों का फायदा मिल सके। पूर्व निर्धारित ड्रॉ रद्द होने के बाद अभी तक ड्रॉ की तारीख निर्धारित नहीं की है। इसके कारण 134-ए नियम के अनुसार दाखिला पाने वाले बच्चों के भविष्य पर चिंता होने लगी है।
विज्ञापन


निजी स्कूल की नीतियों और सरकार की शिक्षा प्रणाली को लेकर संबंधित बच्चों के अभिभावकों में रोष है और ‘छात्र अभिभावक सहायता संघ ऐलनाबाद और अभिभावकों ने मांग की है कि नियम 134 ए के तहत किए गए आवेदनों का ड्रॉ जल्द निकाला जाए। 134-ए के तहत स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने का बीड़ा संघ के संरक्षक हरपाल सिंहरावल, उपप्रधान नरसिंह ओढ़, सचिव सूरजा राम, उपसचिव प्रेम गाबा, कोषाध्यक्ष दुलीचंद प्रजापत, प्रेस प्रवक्ता मोहन डिग्रवाल, कमेटी सलाहकार एडवोकेट जगतार सिंह रंधावा, प्रचारक बाला रानी, सीमा देवी, राजकुमार एडवोकेट, एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़, छिंदा सिंह, पूर्णचंद जलंधरा, मंगतू राम, प्रेम निराणिंया, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, भारती देवी, जयपाल माहर, आशा रानी, संतोष, विद्या देवी और अन्य ने उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed