फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration woke up after farmers' dharna, got compensation

किसानों के धरने के बाद जागा प्रशासन, मिला मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after farmers' dharna, got compensation
सिरसा। किसानों की ओर से बर्बाद हुए खरीफ फसल का मुआवजा राशि जारी करने की मांग को लेकर कृषि उपनिदेशक कार्यालय में दिए गए धरने के बाद प्रशासन की नींद टूटी। प्रशासन के दबाव पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किसानों को वर्ष 2021 की खरीफ फसल का 92.5 करोड़ की मुआवजा जारी किया है। यह मुआवजा राशि कंपनी की ओर से 21,190 पात्र किसानों के खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 और 2021 में खरीफ की बर्बाद हुई फसल की मुआवजा राशि जारी करने की मांग को लेकर किसानों की ओर से लंबे समय से लघु सचिवालय और कृषि उपनिदेशक कार्यालय में धरना दिया जा रहा था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में आक्रोश पनप रहा था। अपनी मांग को धार देने के लिए बुधवार को बीकेई संगठन के बैनरतले किसानों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया था। इसके बाद कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर सुखदेव सिंह ने एक दिन में मुआवजा जारी होने का आश्वासन दिया था। बीकेई संगठन के किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने किसानों के साथ मिलकर कृषि उपनिदेशक कार्यालय में धरना दिया। रातभर किसानों ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय में धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह ही किसानों ने प्रशासन को धरने को अनिश्चितकालीन करने का एलान कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने संबंधित कंपनी अधिकारियों से बातचीत की। इस पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी चंडीगढ़ की ओर से 92.5 करोड़ की मुआवजा राशि किसानों के खातों में जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी होने के बाद धरना स्थगित
अब किसानों ने शेष रहे 111 गांवों के किसानों और वर्ष 2020 की मुआवजा राशि जारी कराने की मांग उठाई है। वहीं, किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि अगर दो दिन के अंदर शेष मुआवजा नहीं मिला तो वह फिर से आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से मुआवजा राशि जारी करने के बाद अब धरना स्थगित कर दिया गया है।
इन क्षेत्रों के पात्रों को मिलनी बाकी है राशि
लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि सिरसा जिला के ब्लॉक नाथूसरी चोपटा के 2687 किसानों का 10.59 करोड़ रुपये, बडागुढ़ा के 1304 किसानों का 9.67 करोड़ रुपये, डबवाली के 4193 किसानों का 9.39 करोड़ रुपये, ऐलनाबाद के 1362 किसानों का 4.59 करोड़ रुपये, ओढ़ा के 3964 किसानों का 2.27 करोड़ रुपये, रानियां के 3489 किसानों का 14.18 करोड़, सिरसा के 531 किसानों का 2.21 करोड़ रुपये बीमा क्लेम बाकी है।
अब तक 355.84 करोड़ का मुआवजा राशि हो चुका है जारी
वर्ष 2021 में खरीफ फसल खराब होने के कारण किसानों को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा था। जिले में बीते छह माह में अब तक 355.84 करोड़ की मुआवजा राशि किसानों के खातों में जारी हुई है।

खरीफ फसल 2021 में खराब हुई कपास, धान, बाजरा व मक्का फसल के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। इससे पहले 63 487 किसानों को 263.79 करोड़ फसल मुआवजा पहले जारी किया जा चुका है। अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed