फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   administration will provide ration to needy

आज से कंटेनमेंट जोन में जरूरतमंदों तक प्रशासन पहुंचाएगा सुखा राशन

Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
administration will provide ration to needy
कंटेनमेंट जोन में सर्वे करती टीम। - फोटो : Sirsa
शहर के शिव नगर कंटेनमेंट जोन में प्रशासन ने थोड़ी राहत दे दी है। स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्कर्स की टीमों से प्रशासन सर्वे करवा रहा है कि ऐसे घर की जानकारी लें जिनको राशन की सख्त जरूरत है। वार्ड में सर्वे कर रही टीमों ने बुधवार तक सर्वे कर रिपोर्ट सौंप दी है। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लोगों के लिए राशन भेज दिया है। आज से पूरी कॉलोनी में राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की शिवनगर कॉलोनी में कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने पर प्रशासन ने शिव नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। शिव नगर कॉलोनी में अधिकतर वह लोग हैं जो बिना काम किए एक दिन की रोटी तक का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। नौ मई को स्वास्थ्य विभाग ने जब इस कंटेनमेंट जोन घोषित किया था तो कॉलोनी के लोग प्रशासन को कोसते थे कि वह उन तक न ही राशन पहुंचा रहा है और न ही उचित रेट में दूध। जिस पर प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शिवनगर कॉलोनी में सर्वे करने के आदेश जारी कर दिए थे। जिसमें सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे पूरा होते ही प्रशासन ने कॉलोनी के लिए सूखे राशन का प्रबंध कर दिया।
विज्ञापन

आज से बांटा जाएगा कॉलोनी में राशन
शिवनगर कॉलोनी के लिए सूखा राशन प्रशासन ने नजदीक के ही सरकारी स्कूल में रखवाया है। जहां से वीरवार सुबह उनको राशन दिया जाएगा। सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की जानकारी ली गई है, जो प्रतिदिन कमाई कर ही अपने घर राशन ला पाते थे। इस दौरान विभाग ने सर्वे करवाया था, जिसमें जानकारी ली गई थी कि एक घर में कितने सदस्य है, क्या काम करते हैं और राशन की कोई व्यवस्था है या नहीं। इसके साथ ही कॉलोनी के लोगों की पूरी जानकारी भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed