फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aditya laid the foundation stone for construction work of roads worth Rs 9.92 crore

Sirsa News: आदित्य ने 9.92 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Fri, 08 Mar 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aditya laid the foundation stone for construction work of roads worth Rs 9.92 crore
सिरसा। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने डबवाली विधानसभा क्षेत्र में चार व कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क का शुक्रवार को नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि सरकार का प्रयास किसान, मजदूर के साथ-साथ हर वर्ग का उत्थान करना है। डबवाली में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है। किसान, मजदूर व हर वर्ग के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव खुइयां मलकाना से मसीतां ऐलनाबाद सड़क जिसकी लंबाई 5.34 किलोमीटर जो कि 261.41 लाख की लागत से बनने जा रही है। उसके अलावा गांव मौजगढ़ से लंबी 4.38 किलोमीटर लागत 218.42 लाख रुपये, गांव रामपुरा बिश्नोइयां से मलकपुरा जंडवाला जाटान सड़क 3.75 किलोमीटर लागत 193.53 लाख, गांव नौरंग से असीर 3.30 किलोमीटर लागत 168.34 लाख, गांव देसूमलकाना से ग्याना पंजाब बॉर्डर तक सड़क 2.99 किलोमीटर लागत 150.30 लाख से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ-साथ खेतों के कच्चे रास्ते भी जल्द पक्के किए जाएंगे। उनका लक्ष्य 150 किलोमीटर ढाणियों के रास्ते पक्के करना है।
विज्ञापन

उन्होंने डबवाली क्षेत्र के गांव गोरीवाला जगमालवाली एवं देसूजोधा में 16 करोड़ की राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी डबवाली में किसान मजदूर अटल कैंटीन का उद्घाटन किया जा रहा है जिसमें किसानों और मजदूरों को सस्ता खाना उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed