फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Addiction took another life, a young man who came for treatment was found dead

Sirsa News: नशे ने ले ली एक और जान, इलाज करवाने आया युवक मिला मृत

Tue, 25 Jun 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Addiction took another life, a young man who came for treatment was found dead
सिरसा। नशे की जद में आए युवक लगातार जान गंवा रहे हैं। कालांवाली के गांव पक्का शहीदां में अपनी बहन के घर नशा छोड़ने के लिए उपचार कराने आए एक युवक की मौत हो गई। पिछले चार दिन से वह गायब था। सोमवार देर शाम उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। पिछले एक सप्ताह में नशे के कारण यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय गुरलाल कालांवाली के गांव पक्का शहीदां का रहने वाला था। इलाज के लिए वह अपनी बहन के घर सिरसा की चांदमारी ढाणी में आया हुआ था। चार दिन पहले इलाज के बहाने से वह घर से निकल गया था। देर शाम तक घर न आने के कारण परिजन आसपास पूछताछ कर रहे थे। सोमवार देर शाम गुरलाल का शव बहन के घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस और परिजनों के अनुसार गुरलाल की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। गुरलाल ने अपने गुप्तांग पर नशे का इंजेक्शन लगा लिया था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन




पिछले पांच साल से कर रहा था नशा

मंगा सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरलाल बीते पांच साल से नशे का आदि था। हमारे समझाने के बाद बीच में छोड़ भी दिया था, लेकिन बाद में फिर से नशे का सेवन करने लगा। कई बार इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करने पर भी वह नशा नहीं छोड़ पाया। मरने के चार दिन पहले ही उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

काम के दौरान लगी नशे की लत



गुरलाल के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि नशे का आदी होने से पहले गुरलाल मेरे साथ ही मजदूरी करता था। उस समय काम में आमदनी अच्छी होने पर वह नशा करने लग गया। पहले तो हमें पता नहीं चला, लेकिन जब पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। काफी बार समझाया लेकिन वह फिर से नशा करने लग जाता। गुरलाल के पांच साल की एक बेटी व तीन साल का एक बेटा है।


-----------

नशे की लत के कारण जेल में करवाया था बंद



गुरलाल के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि नशे से छुटकारा मिल सके इसके लिए एक साल पहले गुरलाल को जेल में भी बंद करवाया था ताकि जेल में रहेगा तो मरने से बेहतर है कि हमारी आंखों के सामने जिंदा तो रहेगा। लेकिन वहां पर भी सुधार नहीं हो पाया। गुरलाल ने नशे के लिए मारपीट की थी इसी मामले में उस पर मामला दर्ज करवाया था।

कब-कब हुई नशे से मौत



- देशु मलकाना रेलवे फाटक के पास में जून 2023 को एक युवक की मौत हुई थी।

-सिरसा की बर्फ फैक्टरी के पास नशा लेने युवक की मौत हो गई थी। वह पंजाब का रहने वाला था।



- वार्ड 10 में युवक की घर पर ही नशे का इंजेक्शन लगाने के दौरान मौत हो गई थी।

- वार्ड नंबर 1 में शौचालय में नशा करते हुए युवक की मौत हो गई थी।



-गांव जमालवाली में भी कई युवाओं की मौत हो चुकी है।

- गांव पक्का सहिता में ही 2022 में दो लोगों की नशे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed