फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ADC inaugurated the painting depicting the overall development of Sirsa

Sirsa News: सिरसा के समग्र विकास को दर्शाती पेंटिंग का एडीसी ने किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ADC inaugurated the painting depicting the overall development of Sirsa
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन समग्र विकास को दर्शाती पेंटिंग का लोकार्पण करते हुए। 
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सिरसा के समग्र विकास को दर्शाती पेंटिंग का लोकार्पण किया। जिले के राजकीय स्कूलों में आयोजित करवाई गई पेंटिंग प्रतियोगिताओं के आधार पर 200 से ज्यादा कलाकृतियों के आधार पर यह पेंटिंग बडागुढ़ा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कला अध्यापिका प्रवीण रानी के नेतृत्व में छात्रा निशा व प्रियंका ने तैयार की है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि सिरसा के बारे में विद्यार्थियों के विचार पेंटिंग के माध्यम से मांगे गए थे। इसके बाद 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पेंटिंग के जरिये सिरसा के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। उन्होंने बताया कि इस कलाकृति में सबसे ऊपर लड़ाकू विमान को दर्शाया गया है, जो सिरसा एयरफोर्स स्टेशन की हवाई ताकत को दर्शाता है।
विज्ञापन


इसके बाद एस शब्द से किन्नू व सिरसा की बागवानी को शामिल किया है। आई शब्द से सरसाई नाथ मंदिर को दर्शाया गया है, क्योंकि सिरसा संत सरसाई नाथ जी की नगरी है। आर शब्द से हमारे किसानों की मेहनत को गेहूं-धान सहित अन्य फसलों की उन्नत खेती के रूप में दर्शाया गया है। एस शब्द से सफेद झींगा के रूप में सिरसा की प्रसिद्धि दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में सबसे अधिक झींगा मछली उत्पादन सिरसा में है। ए शब्द से एजुकेशन स्पिरिट व खेल में हॉकी को दर्शाया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में सिरसा के खिलाड़ियों की पहचान है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले के विद्यार्थी सिरसा के बारे में क्या सोचते और जानते हैं, इसे पेंटिंग के रूप में तैयार करना था और इसी विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।

इस प्रतियोगिता में स्कूलों से जिला स्तर पर 200 कलाकृति प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और विभिन्न विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए गतिविधियां करवाई जाती हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।


इस दौरान सरसाई नाथ मंदिर के महंत सुंदराई नाथ, जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, किसान रणजीत सिंह, किन्नू उत्पादक तारा चंद, गेहूं उत्पादक कलम रोज, हॉकी कोच हरविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed