{"_id":"65e8aef496c19bf4f7067ac8","slug":"action-will-be-taken-on-liking-and-sharing-criminal-posts-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116277-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आपराधिक पोस्ट को लाइक, शेयर करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आपराधिक पोस्ट को लाइक, शेयर करने पर होगी कार्रवाई
Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। अपराध और अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी। इसमें हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि कुछ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया साइट्स पर हथियारों के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर समाज में अपना रुतबा दिखाने या दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं, जोकि गैरकानूनी है। इसलिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें सोशल मीडिया साइट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ केस, उन्हें गिरफ्तारी कर उनके शस्त्र लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वालों को तीन साल तक जेल की सजा और भारी जुर्माना भी अदा करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन करना पूरी तरह से गैर कानूनी है। इससे असलहा लाइसेंस जारी करने की शर्त का उल्लंघन एवं दुरुपयोग होता है। पुलिस अपराधियों की पोस्ट को लाइक या कमेंट करने वाले युवाओं पर कड़ी नजर रख रही है। ऐसे युवाओं और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी, ताकि वे समय रहते सावधान हो जाएं और अपराध से दूर रहें।