फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action should be taken against illegal sale of liquor: SP

शराब की अवैध बिक्री करने पर हो कार्रवाई : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against illegal sale of liquor: SP
सिरसा। एसपी कार्यालय डबवाली में सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, सभी थाना प्रबंधक, सभी प्रभारी चौकी के साथ जिलास्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने निर्देश देते हुए कहा कि शराब की अवैध बिक्री करने वाले खुर्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ऐसे मामलों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एसपी ने कहा कि थाना व चौकी में प्राप्त शिकायतों का कानून के दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निपटारा समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करें। इस दौरान नशे की व्यापक स्तर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्य योजना तैयार की गई, ताकि युवा पीढ़ी को इसकी गिरफ्त में न आए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सांयकालीन गश्त व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने एरिया में पढ़ने वाले स्कूल व कॉलेज में छुट्टी के समय गश्त व पेट्रोलिंग करेंगे। शरारती तत्वों पर नजर रखें। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना के पेंडिंग केसों व केस प्रॉपर्टी का शीघ्र से शीघ्र निपटारा करवाएं। पुराने वाहन जो थानों में खड़े हैं उनको डिस्पोज करने संबंधी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने यातायात प्रभारी को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, ओवरस्पीड, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म और बुलेट वाहनों से पटाखे बजाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त व प्रभावी कार्रवाई करें।

इस दौरान एएसपी मयंक मुदगिल, उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़, उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत, डबवाली के सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी इंचार्ज, प्रभारी सुरक्षा शाखा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed