फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action on encroachment, challan issued to eight shopkeepers, two trolley goods seized

Sirsa News: अतिक्रमण पर कार्रवाई, आठ दुकानदारों के काटे चालान, दो ट्रॉली सामान किया जब्त

Wed, 05 Feb 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action on encroachment, challan issued to eight shopkeepers, two trolley goods seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को टीम में बाजार में अतिक्रमण करने वाले आठ दुकानदारों के चालान काटे। इसके अलावा करीब दो ट्रॉली सामान जब्त किया है। टीम पिछले एक सप्ताह में 30 से ज्यादा लोगों के चालान कर चुकी है। इसके अलावा करीब 10 ट्रॉली सामान जब्त किया है।

मंगलवार को टीम के कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बेगू रोड से पुराने डेरे तक, नोहरिया बाजार से गोशाला रोड, मोहता मार्केट से सदर बाजार, रोड़ी बाजार, सरकूलर रोड, पुराना नागरिक अस्पताल वाली गली, हिसारिया बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। कर्मचारियों ने बाजार पहुंचते ही दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्ड, होर्डिंग्स सहित अन्य सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने को कार्रवाई निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को दुकानों के बाहर निश्चित जगह से आगे सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई है, लेकिन फिर भी दुकान इनका पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

बरनाला रोड पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी



नगर परिषद की टीम ने बरनाला रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने अनुसार बरनाला रोड पर फास्टफूड की रेहड़ियां लगाकर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिन लोगों ने छोटी छोटी दुकान ले रखी है, लेकिन सारी पार्किंग की जगह पर अतिक्रमण किया हुआ है। सबको चेतावनी दी गई है। बुधवार के बाद इस एरिया में कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

विधायक भी ले रहे रुचि, डिटेल भेजकर कार्रवाई के मांगते हैं रिपोर्ट

अतिक्रमण को लेकर विधायक गोकुल सेतिया स्वयं भी रुचि ले रही हैं। विधायक हर रोज अतिक्रमण करने वालों की फोटो व डिटेल तहबाजारी टीम के इंचार्ज को भेजते हैं। इतना ही नहीं, वह कार्यवाही करने बाद रिपोर्ट भी इंचार्ज से मांगते हैं। ऐसे में नगर परिषद की टीम के कुछ कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ रही है।



स्थायी अतिक्रमण बरकरार, आज तक नहीं हुई पैमाइश

नगर परिषद की टीम ने कुछ खास लोगों पर ठंडी निगाह रखी हुई है। सड़कों पर स्थायी अतिक्रमण करने वाले, पार्किंग की जगह पर तंदूर लगाने वालों की जगह की पैमाइश इंजीनियरिंग विंग के जेई स्तर के अधिकारियों को करनी थी। इसके लेकर जिला नगर आयुक्त कार्रवाई के आदेश दे चुके हैं। आज तक इंजीनियरिंग विंग के जेई पैमाइश करके नहीं आए और स्थायी अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ है। सिर्फ होर्डिंग बोर्ड उठाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आंबेडकर चौक से परशुराम चौक क्षेत्र में किए गए स्थायी अतिक्रमण पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।




कोट्स

नगर परिषद की टीम की ओर से निरंतर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। स्थायी अतिक्रमण को लेकर इंजीनियरिंग विंग को कार्रवाई करनी है। अभी तक 10 ट्राॅली के आसपास सामान जब्त किया जा चुका है। - जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed