फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action: Now street drivers who use polythene will also be challaned

कार्रवाई: पॉलिथीन प्रयोग करने वाले अब रेहड़ी चालकों के भी कटेंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action: Now street drivers who use polythene will also be challaned
पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर पंपलेट दिखाते दुकानदार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन की ओर से पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर शहर में अभियान चलाया जाएगा। अगले हफ्ते से विशेष अभियान चलाकर पॉलिथीन रखने व इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है। वहीं लोगों को खरीदारी के समय घर से थैला ले जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने आदेश जारी किए। नगर परिषद की सफाई शाखा और स्वच्छता भारत मिशन की टीम के अधिकारियों का कहना है कि अब शहर की करीब 20 फीसदी दुकानों पर ही पॉलिथीन बरामद हो रहे हैं। पिछले हफ्ते रेहड़ी वालों की बैठक बुलाई गई। इसमें कहा गया कि वे पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने में सहयोग नहीं दे रहे। इसलिए उन्हें चेतावनी दी गई। अब चेतावनी का समय खत्म हो गया है। इसलिए नगर परिषद की टीम सोमवार के बाद बाजार में एक बार फिर उतरेगी और इस बार खासकर रेहड़ी चालकों पर पॉलिथीन मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

500 दुकानों पर मारा छापा, 1.50 लाख का वसूला जुर्माना
नगर परिषद की ओर से दो माह के दौरान अब तक 500 से ज्यादा दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1.50 लाख रुपये के चालान भी किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं इन दुकानों से 15 किलो से ज्यादा का पॉलिथीन बरामद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता के लिए डोर-टू-डोर जा रहे सक्षम युवा
नगर परिषद की ओर से पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 10 सक्षम युवाओं को डोर-टू-डोर सर्वे और लोगों को जागरूक करने का काम सौंपा गया है।

सोमवार के बाद चलाएंगे अभियान : गोयल
पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। हालांकि दुकानदारों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन रेहड़ी चालक सहयोग नहीं कर रहे थे। इसलिए बैठक बुलाकर उन्हें चेतावनी दी गई थी। अब सोमवार के बाद चालान काटने का अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक के मार्गदर्शन में हम काम कर रहे हैं और इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। - इंजीनियर जतिन गोयल, स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed