{"_id":"679d0d684efd0bfca4019455","slug":"action-against-hafed-manager-on-the-complaint-of-chairman-of-haryana-seed-development-corporation-dc-wrote-a-letter-to-the-director-for-suspension-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132429-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन की शिकायत पर हैफेड मैनेजर पर कार्रवाई, डीसी ने निदेशक को निलंबन के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन की शिकायत पर हैफेड मैनेजर पर कार्रवाई, डीसी ने निदेशक को निलंबन के लिए लिखा पत्र
Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। कष्ट निवारण समिति की बैठक में भले ही बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज नहीं आए हो। उनके नहीं आने के बाद भी उनको दी गई शिकायतों पर कार्रवाई होने लगी है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा की मंत्री अनिल विज को दी गई शिकायत पर जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने हैफेड के प्रबंधक निदेशक को हैफेड के मैनेजर मुकेश कुमार को चार्जशीट करने के साथ निलंबित करने के लिए पत्र लिखा है। इतना ही नहीं, पत्र में उन्होंने मैनेजर को तुरंत प्रभाव से सिरसा से स्थानांतरित किए जाने की बात भी कहीं है।
29 जनवरी को उपायुक्त शांतनु शर्मा की ओर से यह पत्र हैफेड के प्रबंधक निदेशक को जारी किया गया है। अब देखना यह है कि प्रबंधक निदेशक इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं।
यह दी थी चेयरमैन ने शिकायत
हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा था कि डबवाली में धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। किसान मंडी में अपना धान लेकर आ रहे हैं। धान की खरीद को लेकर मैनेजर मुकेश कुमार अपनी मनमर्जी चला रहे थे। मैनेजर आढ़तियों से 130 रुपये प्रति क्विंटल मांगता है। जबकि आढ़ती को प्रति क्विंटल 48 रुपये की आढ़त मिलती है। आढ़तियों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। इस पर चेयरमैन ने हैफेड मैनेजर को मुकेश कुमार को कॉल कर कहा कि आप गलत काम कर रहे हो। इसके बाद भी मुकेश कुमार ने आढ़तियों से वसूली करना बंद नहीं किया। जब सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए मंत्री अनिल विज आए तो लोक निर्माण विश्राम गृह में चेयरमैन ने आढ़तियों की शिकायत उन्हें दी।
विज्ञापन
चेयरमैन के पास माफी मांगने पहुंचे हैफेड मैनेजर
जानकारी के अनुसार बिजली मंत्री अनिल विज को शिकायत देने के बाद उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के नियंत्रक, सिरसा को जांच करने के आदेश दिए थे और मामले की जांच शुरू हुई । इस दौरान हैफेड मैनेजर चेयरमैन देव कुमार शर्मा से माफी मांगने के लिए भी उनके पास गया था। इस पर चेयरमैन ने कहा कि अब जांच होगी। आपको समझाया था आप माने नहीं।