फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of stealing bell and urn weighing 11 kg from temple arrested

Sirsa News: मंदिर से 11 किलो वजनी घंटा और कलश चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing bell and urn weighing 11 kg from temple arrested
बाढड़ा। गांव सारंगपुर के बालाजी मंदिर से 11 किलोग्राम वजन का घंटा, दो कलश और अन्य सामान चोरी करने के आराेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान और वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अटेला पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल श्रीभगवान की टीम ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रामपुरा निवासी रवि उर्फ मामनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सामान बरामद करने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सारंगपुर निवासी रविंद्र ने गांव छपार रोड स्थित बालाजी मंदिर में चोरी होने की शिकायत 26 मई को दी थी। मंदिर में जारी निर्माण कार्य रविवार को बंद होने कारण शाम छह बजे वह मंदिर में गया तो उसे पता चला कि वहां से दो पीतल के कलश, 11 किलो वजन का घंटा, मंदिर की तीन घंटियां, एक प्लेट चोरी की गई है। शिकायत के आधार पर बाढ़ड़ा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed