{"_id":"68dc1962d0431ac0d0099f94","slug":"accused-of-molesting-woman-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145196-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
सिरसा। महिला से छेड़छाड़, धमकाने व सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने सिरसा के परमार्थ कॉलोनी निवासी नवीन उर्फ गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गदा। अदालत के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नवीन पिछले एक साल से उसे लगातार फोन करके व घर आकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वह बार-बार शादी का दबाव बनाता और इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी बदनामी करने का प्रयास भी किया।
पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज कर मोबाइल फोन को कब्जे में लिया, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री व सबूत मिले हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशों पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।