फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of molesting a woman on a hoax, case filed against priest

झांसे में लेकर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप, पुजारी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a woman on a hoax, case filed against priest
सिरसा। चोपटा क्षेत्र के एक गांव में एक पुजारी पर महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

ं पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मंदिर गई थी । इसी दौरान पुजारी उसके पास आया। उसने कहा कि तुम्हारे अंदर भूत है। महिला का आरोप है कि उसने कहा कि या तो आज ही इलाज करवाओ नहीं तो भूत तुम्हें मार देगा। इससे महिला डर गई और घर आकर यह बात महिला ने परिजनों को बताई। शाम को पुजारी पीड़िता के घर पहुंचा और पूजा करने लगा। उसने घरवालों को पूजा घर से बाहर भेज दिया और मुख्य गेट बंद कर लिया । इसी दौरान उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उक्त आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह भूत से उसे परेशान करवा देगा और किसी को बताया तो जान से मार देगा। इस डर से महिला बेहोश हो गई। अगले दिन जब महिला होश में आई तब सारी बात अपने परिजनों को बताई। ऐसे में अब परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव की कमेटी ने भी उक्त पंडित व को बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत आने के बाद पुजारी सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -राजाराम, थाना प्रभारी, चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed