फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of harvesting up to 15 kg of paddy in the name of moisture.

Sirsa News: धान में नमी के नाम पर 15 किलो तक कटाैती करने का लगाया आरोप

Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of harvesting up to 15 kg of paddy in the name of moisture.
बडागुढ़ा। खरीद केन्द्र में बिना सफाई के ही धान की भराई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ागुढ़ा। गांव बड़ागुढ़ा में धान की खरीद में किसानों को चूना लगाया जा रहा है। धान की खरीद पर नमी का राग अलापकर प्रति क्विंटल पर 5 से 15 किलो तक काट लगाई जा रही है। कुछ किसान तो इसका विरोध कर अपना धान वापस ले गए हैं।

किसान गोबिंद राम, सुरजीत सिंह, जगराज सिंह व सुखराज सिंह ने बताया कि वे धान को सुखाकर पिछले 3 दिनों से नमी चेक करवा रहे हैं। नमी 17 प्रतिशत आई थी। जब वे धान की ट्राॅली लेकर आए तो 5 किलोग्राम प्रति क्विंटल के हिसाब से काट लगाने की बात कही गई। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी में धान खरीद के नाम पर लूट मचाई जा रही है। धान की सफाई के नाम पर किसानों और सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बडागुढ़ा खरीद केंद्र पर खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से धान की खरीद की जा रही है। किसानों का आरोप है कि खरीद अधिकारी महज खानापूर्ति कर रहे हैं। धान की नमी से लेकर बैग भरने तक का सारा काम मिल मालिक के मुनीम द्वारा ही करवाया जा रहा है। फसल में कितनी नमी है और कितनी काट लगानी है ये सब उक्त मुनीम ही तय करता है। इस मामले को लेकर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। मुनीम अपनी निजी मशीन से धान की नमी की जांच कर तय करता है कि कितने किलो काट लगानी है। सरकार की ओर से खरीदे जाने वाले धान के निर्धारित नमी से अगर ज्यादा नमी है तो उसके तोल में काट लगाकर खरीद केंद्र में ही सुखाया जाता है और बिना सफाई के बैग में भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरा काम नमी की जांच कर रजिस्टर में दर्ज करना है। मैं नमी स्वयं चेक करता हूं। किसान धान को सुखाकर लाएं। करीब 5 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। तुलाई व भराई आदि का काम मार्केट कमेटी देखती है। हमने कोई मुनीम नहीं बैठाया। अगर किसानों के साथ कुछ गलत हो रहा है तो किसान इस शिकायत मार्केट कमेटी को करें। - अमित कुमार, परचेजर (खाद्य आपूर्ति विभाग)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed