{"_id":"68644ae8103e7d7d520bc75e","slug":"accused-of-fraud-of-rs-84-lakh-arrested-from-delhi-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140213-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 84 लाख रुपये की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 84 लाख रुपये की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली पुलिस ने 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी अब्दुल हक को दिल्ली के संगम विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 सिम बरामद हुए हैं।
अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र गिल ने बताया कि गांव देसूमलकाना निवासी यादविंद्र सिंह ने एक अप्रैल 2024 को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि बीमा पॉलिसी के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे 84.41 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को संगम विहार, नई दिल्ली निवासी आरोपी अब्दुल हक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धोखाधड़ी और जालसाजी के इरादे से साइबर ठगों को फर्जी सिम और खाता नंबर उपलब्ध करवाता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।