फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of fraud of Rs 33 lakh arrested from Jaipur

Sirsa News: 33 लाख की ठगी का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 33 lakh arrested from Jaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। साइबर अपराध थाना पुलिस की विशेष टीम ने शेयर मार्केट में पूंजी निवेश के नाम पर मोटा मुनाफे का लालच देकर शहर के हुडा सेक्टर-20 निवासी देवेंद्र सिंह से करीब 33 लाख रुपये ठगने के आरोपी को जयपुर क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की पहचान थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर, राजस्थान के गांव रूपपुरा निवासी रंग लाल मीना रूप में हुई है।
जिले के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि साइबर ठग ने पीड़ित देवेंद्र को टेलीग्राम के माध्यम से जोड़कर मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 33 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाने में दो जनवरी 2024 को साइबर ठगी अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर ठगी की राशि और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान साइबर अपराध पुलिस थाने की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा इस घटना के आरोपी को जयपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियोग की जांच जारी है। जांच के दौरान ठगी के इस गिरोह में शामिल मिलने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed