फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of demanding Rs 15 lakh in the name of getting a job arrested

Sirsa News: नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 15 lakh in the name of getting a job arrested
सिरसा। शहर के मेला ग्राउंड निवासी मुकेश कुमार को सरकारी नौकरी लगवाने के बदले 15 लाख रुपये मांग रहे आरोपी धर्मपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्मपाल हिसार जिले के गांव खेड़ी बर्की का रहने वाला है। आरोपी धर्मपाल फर्जी तरीके से पैसे ऐंठना चाह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसीबी ने तीन साल पुराने केस में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकेश कुमार ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला की ओर से विज्ञापन संख्या 14/2019 के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर, यूटिलिटी पद के लिए आवेदन किया था। इस पद के लिए उसको लिखित परीक्षा के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सात दिसंबर 2021 को योग्य घोषित किया गया था। इस संबंध में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से उसके प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के लिए 21 दिसंबर 2021 तारीख निश्चित की थी।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2021 आरोपी धर्मपाल और हिसार के गंगवा गांव निवासी ओमप्रकाश उसके घर गए और उसके पिता से उसकी असिस्टेंट मैनेजर, यूटीलिटी पद पर भर्ती करवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद मुकेश के पिता ने उसे सारी बात बताई। मुकेश को दोनों आरोपियों पर शक हो गया। इसके बाद इसकी शिकायत एसीबी को दी गई। शिकायतकर्ता मुकेश ने शिकायत के साथ एसीबी को आरोपी धर्मपाल और आरोपी ओमप्रकाश की 15 लाख रुपये रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग दे दी। इसके बाद दोनों के खिलाफ एसीबी ने 21 दिसंबर 2022 को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed