फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused investigating officer and DSP's reader arrested

Sirsa News: आरोपी जांच अधिकारी व डीएसपी का रीडर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused investigating officer and DSP's reader arrested
सिरसा। दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपी का महिला से समझौता कराने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी जांच अधिकारी एसआई जगदीश चंद्र व ऐलनाबाद डीएसपी के रीडर एएसआई विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

रिमांड अवधि में आरोपियों से इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों व तथ्यों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। आरोपी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र निवासी गांव मोहम्मदपुर रोही, जिला फतेहाबाद व एएसआई विजय कुमार निवासी गांव भाणा, जिला हिसार का रहने वाला है। दरअसल, कारोबारी अनाज मंडी सिरसा निवासी पवन बंसल के खिलाफ 31 अक्तूबर को पंजाब के सरदूलगढ़ की एक महिला ने सदर थाना में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में पवन बंसल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एसआई जगदीश चंद्र व एएसआई विजय कुमार ने मिलकर आरोपी पवन बंसल का महिला से दो लाख 30 हजार रुपये में समझौता करा दिया। इसी बीच पवन बंसल ने जगदीश चंद्र की गाड़ी में हुए लेनदेन का वीडियो बना लिया। उक्त महिला अब फिर से पवन से रुपयों डिमांड करने लगी। पवन ने एडीजीपी सौरभ सिंह को इसकी शिकायत की और वीडियो भेजा। एसपी दीपक सहारण ने आरोपी एसआई जगदीश चंद्र व एएसआई विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनियमितता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : एसपी
इस मामले के सामने आने के बाद अधीक्षक दीपक सहारण ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका तुरंत प्रभाव से निदान किया जाए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से की गई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed