फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused arrested in case of fraud of Rs 54 lakh; In the name of getting jobs in Railways, fake appointment and identity cards were given to three youths.

Sirsa News: 54 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार<bha>;</bha> रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों को थमा दिए थे फर्जी नियुक्ति तथा पहचान पत्र

Tue, 01 Oct 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of fraud of Rs 54 lakh; In the name of getting jobs in Railways, fake appointment and identity cards were given to three youths.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। तीन युवकों से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर हुई 54 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र लेखराज वासी भूना, फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने रेलवे विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्र तथा पहचान पत्र तैयार कर पीड़ित युवकों को सौंपे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2022 में गांव नेजाडेला खुर्द निवासी दो भाइयों अनमोल व अनुसंधा पुत्र जयचंद तथा भुर्टवाला निवासी मलकीत सिंह पुत्र अशोक कुमार से रेलवे विभाग में टीटी लगवाने के नाम पर 54 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पांच जून 2024 को शहर के सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध सेल को सौंपी गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed